Khatron Ke Khiladi 13: रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) का शो खतरों के खिलाड़ी 13 दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है। शो में कंटेस्टेंट्स दमदार स्टंट परफॉर्म करते नजर आ रहे हैं। शो में अर्चना गौतम, शिव ठाकरे, ऐश्वर्या शर्मा, अंजुम फकीह समेत टीवी के कई सितारों ने हिस्सा लिया है। शो के पहले हफ्ते में रुही चतुर्वेदी एलिमिनेट हो गई थी। इस हफ्ते प्री एलिमिनेशन टास्क को शीजान खान, अर्चना गौतम, ऐश्वर्या शर्मा और अंजुम फकीह ने परफॉर्म किया।
Anjum Evicted Khaton Ke Khiladi 13 (credit pic: instagram)
प्री एलिमिनेशन टास्क को अर्चना गौतम और शीजान खान कंप्लीट कर लेते हैं। वहीं, ऐश्वर्या और अंजुम इस टास्क को हार जाते हैं और एलिमिनेशन टास्क परफॉर्म करते हैं।
अंजुम फकीह हुईं शो से बाहर
अंजुम और ऐश्वर्या को पानी के अंदर टास्क परफॉर्म करना होता है। सबसे पहले ऐश्वर्या इस टास्क को परफॉर्म करती हैं। ऐश्वर्या दो फ्लैग निकाल पाती है। वहीं, अंजुम सही टैक्नीक का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन टास्क परफॉर्म नहीं कर पाती है। एक्ट्रेस टास्क को अबॉर्ट कर देती है। इस बात से रोहित शेट्टी से लेकर बाकी सदस्यों को झटका लगता है। टास्क परफॉर्म नहीं करने की वजह से अंजुम गेम से बाहर हो जाती हैं।
ऐश्वर्या के टास्क जीतने पर रोहित कहते हैं कि तुम्हारे लिए सबसे ज्यादा प्रार्थना अर्चना ने की हैं। तुम्हें उसका धन्यवाद देना चाहिए। शो में अर्चना और ऐश्वर्या के बीच में अच्छी बॉन्डिंग है। दोनों अक्सर एक- दूसरे के साथ टाइम स्पेंड करते हुए नजर आती हैं।
