Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान (Salman Khan) ने एल्विश यादव (Elvish Yadav) को जमकर लताड़ा है। एल्विश यादव के साथ ही फुकरा इंसान और मनीषा रानी को भी सलमान ने काफी डांट पड़ी है। दरअसल एल्विश के जिया शंकर पर भद्दा कमेंट किया था, जिसके बाद सलमान खान उनकी मां को भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए वीकेंड का वार एपिसोड में बुलाते हैं। जिसके बाद यूट्यूबर की आंखों से आंसू तक छलक गए, वह फूट-फूट कर रोने लगते हैं। एल्विश को रोता देख कई लोग उनके सपोर्ट में उतर आए हैं, जिसके बाद सलमान को सोशल मीडिया पर काफी हेट मिल रहा है। अब सलमान खान का पक्का दुश्मन गोल्डी बरार, एल्विश के सपोर्ट में उतर आया है और सलमान खान को धमकी दी है। आइए इस वायरल ट्वीट पर एक नजर डालते हैं।
गोल्डी बरार ने सलमान को दी धमकी
एल्विश यादव का सपोर्ट करते हुए गोल्डी बरार ने सलमान खान को धमकी दी है। गोल्डी बरार का ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने लिखा, 'जो लोग बिग बॉस के घर में एल्विश भाई को तंग कर रहे हैं, उनसे बदला लेने की जिम्मेदार मेरी हैं।' गोल्डी बरार अपने ट्वीट में सलमान खान को लेकर अपशब्दों का भी प्रयोग करते हैं। सोशल मीडिया पर गोल्डी बरार का ये ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है।
