Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani Box Office Collection: रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी सिनेमाघरों में बवाल मचा रही हैं। फिल्म को दर्शक और क्रिटिक्स से पॉजिटिव रिसपॉन्स मिला है। फिल्म का निर्देशन करण जौहर ने किया है। करण की इस फिल्म में जया बच्चन, धर्मेंद्र और शबाना आजमी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही हैं। फिल्म में रणवीर और आलिया की केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया है।
रॉकी और रानी बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई कर रही हैं। फिल्म ने ओपनिंग डे पर 11. 1 करोड़ का बिजनेस किया था। दूसरे दिन फिल्म ने 16.5 करोड़ और तीसरे दिन 19 करोड़ का बिजनेस किया है। फिल्म ने कुल मिलाकर 46 करोड़ की कमाई कर ली है।
मंडे टेस्ट पास करेगी रॉकी और रानी की प्रेम कहानी
मेकर्स को पूरी उम्मीद है कि फिल्म मंडे टेस्ट पास कर लेगी और जल्द 50 करोड़ के कल्ब में शामिल हो जाएगी। फिल्म को वीकेंड का भरपूर फायदा मिला। रॉकी और रानी से करण जौहर ने निर्देशन में 7 साल बाद वापसी की है। इससे पहले करण ने ऐ दिल है मुश्किल का निर्देशन किया था। इस फिल्म में अनुष्का शर्मा, ऐश्वर्या राय और रणबीर कपूर थे। आलिया और रणवीर की धमाकेदार जोड़ी बॉक्स ऑफिस पर एक बार फिर हिट साबित हुई। इससे पहले दोनों ने साथ में गली बॉय में काम किया था।
