टीवी मसाला

GHKKPM Upcoming twist: सवि से बदलना लेना चाहता है ईशान, सपनों की उड़ान में बनेगा सबसे बड़ा रोड़ा

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jul 31, 2023, 11:23 AM IST

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein Upcoming Twist: टीवी शो गुम है किसी के प्यार में मेकर्स धमाकेदार ट्विस्ट लेकर आने वाले हैं। शो में ईशान और सवि के बीच की नोकझोंक दर्शकों को पसंद आ रही हैं। ईशान नहीं चाहता है कि सवि को कॉलेज में एडमिशन मिले। वो सवि को हराने के लिए तमाम कोशिश कर रहे हैं।

Image

GHKKPM Spoiler (credit pic: instagram)

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein Upcoming Twist: स्टार प्लस का पॉपुलर शो गुम है किसी के प्यार में जेनरेशन लीप आ चुका है। लीप के बाद मेकर्स शो में लगातार नए ट्विस्ट और टर्न्स लेकर आने वाले हैं। सवि एक तरफ जहां अपने सपनों को पूरा करने की तमाम कोशिश कर रही हैं। दूसरी तरफ ईशान नहीं चाहता है कि सवि को इस कॉलेज में एडमिशन मिले। ईशान और सवि के बीच में तीखी नोकझोंक दर्शकों को पसंद आ रही हैं। ईशान सवि से कहता है कि बोर्ड के मेंबर्स उसका इंटरव्यू लेंगे।

ईशान सवि से कहता है कि मैं पूरी कोशिश करूंगा कि तुम्हें एडमिशन नहीं मिले। सवि बोर्ड मेंबर्स के सभी सवालों को जवाब देती है। ये देखकर ईशान चौंक जाता है। ईशान सवि से कहता है कि मैं चाहता हूं कि तुम मेरे साथ बास्केटबॉल मैच खेलो। बॉस्केटबॉल मैच में ईशान चैंपियन हैं। क्या सवि ईशान को हराकर कॉलेज में एडमिशन ले पाएगी।

शांतनु हुआ सवि से इंप्रेस

शो के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि शांतनु सवि से काफी इंप्रेस होता है। शांतनु को लगता है कि सवि बिल्कुल ईशा की तरह है। ईशा भी अपने हक के लिए खड़ी रहती है। वो जानता है कि सिर्फ सवि है जो ईशान को सही रास्ते पर ला सकती हैं। वहीं, ईशान सवि से बदला लेना चाहता है। उसे लगता है कि सवि बिल्कुल अपनी ईशा मैम की तरह है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article