KBC 14: शाश्वत गोयल ने दिया 7.5 करोड़ के सवाल का जवाब, केबीसी 14 को मिल गया दूसरा करोड़पति!

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 5, 2022, 09:22 AM IST

Kaun Banega Crorepati 14: लोकप्रिय क्विज रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति के 14वें सीजन को दूसरा करोड़पति मिलने वाला है। नए प्रोमो में दिल्ली के शाश्वत गोयल हॉट सीट पर बैठे हैं।

Kaun Banega Crorepati 14: लोकप्रिय क्विज रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति के 14वें सीजन को दूसरा करोड़पति मिलने वाला है। इससे पहले कोल्हापुर की गृहिणी कविता चावला इस सीजन की पहली करोड़पति बनी थीं। अब नए प्रोमो में दिल्ली के शाश्वत गोयल हॉट सीट पर बैठे हैं और अमिताभ बच्चन के सवालों का जवाब दे रहे हैं। प्रोमो में वो 7.5 करोड़ के लिए भी खेलते दिख रहे हैं। ये तो शो देखकर ही पता चलेगा कि शाश्वत आखिर कितनी रकम लेकर घर जाते हैं? केबीसी 14 का खेल काफी रोमांचक हो रहा है और दर्शक अब अगले करोड़पति का इंतजार कर रहे हैं।

KBC 14: शाश्वत गोयल ने दिया 7.5 करोड़ के सवाल का जवाब, केबीसी 14 को मिल गया दूसरा करोड़पति!

शाश्वत गोयल के 17वें सवाल पर पहुंचने का ये एपिसोड 10 अक्टूबर को टेलीकास्ट होगा। वह 1 करोड़ की धनराशि जीतकर 7.5 करोड़ के सवाल पर पहुंच गए हैं। शो के होस्ट अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) उनसे 7.5 करोड़ रुपये के लिए आखिरी सवाल पूछते नजर आ रहे हैं। सोनी टीवी चैनल के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक लेटेस्ट प्रोमो जारी हुआ है।

End of Feed