KBC 14: अमिताभ बच्चन पूछेंगे 7.5 करोड़ का सवाल, क्या शाश्वत गोयल बनेंगे दूसरे करोड़पति?

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 9, 2022, 01:34 PM IST

KBC 14: केबीसी सीजन 14 में इससे पहले महाराष्ट्र की कोल्हापुर की कविता चावला ने करोड़पति के इस खिताब को अपने नाम किया था। इस सीजन की वो पहली महिला थीं, जिन्होंने एक करोड़ की रकम जीत कर अपने नाम किया था। अब शाश्वत गोयल इस मुकाम तक पहुंचे हैं।

Kaun Banega Crorepati 14 New Promo: कौन बनेगा करोड़पति 14 (KBC-14) टीआरपी में धमाल मचा रहा है। अब जल्द ही केबीसी के इस सीजन को दूसरा करोड़पति मिलने वाला है। अमिताभ बच्चन के शो केबीसी-14 के लेटेस्ट एपिसोड में नए विनर की एक झलक देखने को मिली है। सोनी टीवी चैनल के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक लेटेस्ट प्रोमो जारी किया है, जिसमें शो के दूसरे करोड़पति की घोषणा हुई है।

KBC

KBC

जैसा कि आप देख सकते हैं कि केबीसी कंटेस्टेंट शाश्वत गोयल 1 करोड़ की धनराशि जीतकर 7.5 करोड़ के सवाल पर पहुंच गए हैं। शो के होस्ट अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) उनसे 7.5 करोड़ रुपये के लिए आखिरी सवाल पूछते नजर आ रहे हैं। शाश्वत गोयल के 17वें सवाल पर पहुंचने का ये एपिसोड 10 अक्टूबर को टेलीकास्ट होगा।

End of Feed