KBC 16: अमिताभ बच्चन को फैन से मिली भर-भरकर फ्लाइंग किस, बिग बी भी बोल पड़े- इतनी जोर से चुम्मा फेंक रही हैं

Kaun Banega Crorepati 16 Amitabh Bachchan Gets Flying Kiss From Fan: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने 'कौन बनेगा करोड़पति 16' में धमाका करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। लेकिन हाल ही में शो का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें बिग बी को भर-भरकर फैन से फ्लाइंग किस मिल रही है।

Kaun Banega Crorepati 16 Amitabh Bachchan Gets Flying Kiss From Fan: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने 'कौन बनेगा करोड़पति 16' में रंग जमाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। शो में अमिताभ बच्चन कंटेस्टेंट्स से सवाल-जवाब तो करते ही हैं, साथ ही उनसे अपनी निजी जिंदगी की बातें भी साझा करते हैं। वहीं फैंस भी 'कौन बनेगा करोड़पति 16' (Kaun Banega Crorepati 16) में अमिताभ बच्चन पर प्यार लुटाने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। हाल ही में शो से जुड़ा एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें एक फैन अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) को भर-भरकर फ्लाइंग किस देती नजर आई। इस वीडियो में जहां अमिताभ बच्चन शर्माते दिखे तो वहीं दूसरी ओर फैंस भी उनपर चुटकी लेते दिखाई दिये।

'कौन बनेगा करोड़पति 16' में अमिताभ बच्चन को मिला भर-भर कर फ्लाइंग किस

End of Feed