Bigg Boss 18 Sara Arfeen Khan: सलमान खान और कलर्स टीवी का जाना-माना शो बिग बॉस 18 इन दिनों अपने फैंस का मनोरंजन करने में कोई कमी नहीं छोड़ रहा है। जैसे-जैसे शो आगे बढ़ रहा है यह और भी दिलचस्प होता जा रहा है। घर में मौजूद कंटेस्टेंट भी गेम में आगे बढ़ने के लिए सभी हदें पार करने में लगे हैं। इस बीच बीते एपिसोड में सारा अरफीन खान और करण वीर मेहरा (Sara Arfeen Khan) की तीखी बहस हो जाती है। जिसके बाद सारा, करण के मुंह पर पानी फेंकते देती है। हालांकि सारा की इस हरकत के बावजूद करण शांत रहते हैं। अब इसी एपिसोड के दौरान एडीन रॉस (Edin Rose) से बात करते हुए सारा अरफीन बोलती हैं कि वह करण वीर मेहरा को 'जूतों' से मारना चाहती है। चलिए एक नजर रिपोर्ट पर डालें।
बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) के बीते एपिसोड में सारा अरफीन खान (Sara Arfeen Khan) और एडीन रॉस (Edin Rose) आपस में बात कर रहे हैं। इसी बातचीत के दोरान सारा अरफीन खान बोलती हैं कि इस घर में मेरा कीइ दुश्मन नहीं है। लेकिन अगर बना तो वह सामने बैठा आदमी होगा। बता दें की सारा के सामने शो के दौरान करण वीर मेहरा बैठे होते हैं । सारा आगे बोलती हैं कि 'मैं इसे बूट फेंक कर मारना चाहती हूँ और इसे साइड (शिल्पा शिरोडकर) वाली को भी।" इस आर यामिनी बोलती है कि 'साइड वाली को तो मैं भी मारना चाहती हूँ।"
इस बीच बताते चलें की नॉमिनेशन के बाद करण वीर मेहरा और सारा अरफीन के बीच तीखी बहस छिड़ जाती है। करण वीर, सारा से कुछ सवाल करते हैं लेकिन वह भड़क जाती हैं और 'बाप' के बारे में बोलती हुईं उनके मुंह पर पानी फेंक देती हैं। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा की वीकेंड के वार पर सलमान खान सारा की क्लास लगाते हैं या नहीं।
