टीवी मसाला

Bigg Boss 18: शो से निकलते ही Nyra Banerjee ने खोले घरवालों के कच्चे-चिट्ठे, इस शख्स को बताया 'आस्तीन का सांप'

Bigg Boss 18 Nyra Banerjee, Shilpa Shirodkar and Rajat Dalal: टीवी एक्ट्रेस और बिग बॉस 18 का हिस्सा रह चुकीं नायरा बनर्जी (Nyra Banerjee) ने सलमान खान के शो से निकलने के बाद कुछ घरवालों को लेकर अपनी भड़ास निकाली है। आइए टाइम्स की इस पूरी रिपोर्ट पर नजर डालें।

Image

Bigg Boss 18 Nyra Banerjee, Shilpa Shirodkar and Rajat Dalal

Bigg Boss 18 Nyra Banerjee, Shilpa Shirodkar and Rajat Dalal: सलमान खान द्वारा होस्ट किए जाने वाला शो बिग बॉस 18 में इस समय हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। घर में मौजूद कंटेस्टेंट गेम में आगे बढ़ने के लिए एक दूसरे के खून के प्यासे बने हुए हैं। इस बीच बिग बीस 18 (Bigg Boss 18) के घर से बेघर हुए कंटेस्टेंट घरवालों के कच्चे-चिट्ठे खोलने में लगे हुए हैं। अब नायरा बनर्जी (Nyra Banerjee) का एक इंटरव्यू सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने बिग बॉस के एक सदस्य को 'आस्तीन का सांप' बोला है। यहीं नहीं नायरा बनर्जी ने रजत को 'बिन पेंदे का लोटा' कहा है। चलिए रिपोर्ट पर नजर डालें।

नायरा बनर्जी (Nyra Banerjee) बिग बॉस के घर से बेघर हो चुकी हैं। भले ही एक्ट्रेस का सफर शो में छोटा रहा लेकिन फैंस ने उन्हें हमेशा सपोर्ट किया है। अब टेली चक्कर के साथ बातचीत के दौरान नायरा बनर्जी ने शिल्पा शिरोडकर और रजत दलाल को लेकर कुछ खुलासे किए हैं। जब टीवी एक्ट्रेस से पूछा की घर में 'बिन पेंदे' का लौटा कौन है तो एक्ट्रेस ने कहा ये तो मेरा भाई 'रजत दलाल' है। वो न इधर के हैं न उधर के हैं। इसके बाद नायरा बनर्जी ने शिल्पा शिरोडकर के बारे में बात करते हुए कहा वो तो 'आस्तीन का सांप' हैं। जब नायरा के करण वीर के बारे में पूछा गया तो एक्ट्रेस ने कहा वो 'मीठी छुरी' हैं।

इस बीच बताते चलें की इस वीक घर से बेघर होने के 7 कंटेस्टेंट नॉमिनेटिड हैं। जिसमें करण वीर मेहरा, अविनाश मिश्रा, विवियन डीसेना, श्रुतिक अर्जुन, सारा अरफीन खान, तजिंदर बग्गा, कशिश कपूर का नाम शामिल है।

Swati Mishra
श्वाति मिश्रा author

स्वाती मिश्रा, टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी राइटर अगस्त 2023 से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले वह रेडियो मिर्ची में और उससे पहले एक यूएस-आधारित संस्थान न्यूजग्राम में बतौर राइटर काम कर चुकी हैं। वह मूल रूप से दरभंगा, बिहार की रहने वाली हैं। वह अर्थशास्त्र के साथ हिन्दी साहित्य और भाषा विज्ञान की विद्यार्थी रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिन्दी में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही इसी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन भी की है। बचपन से लिखने की शौकीन रहीं इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में खुद को आगे बढ़ाया है। सिनेमा और टीवी की दुनिया में यह अपनी रुचि को लेखन के जरिए उजागर करती हैं। डांस, आर्ट बनाना, नई जगहों पर घूमना और नई फिल्में देखना इन्हें बहुत पसंद है। वह 2 साल से अधिक पत्रकारिता के करियर में हैं और एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और मनोरंजन जैसी बीट्स पर काम कर चुकी हैं। हालांकि बीते काफी समय से एंटरटेनमेंट बीट पर काम करने की वजह से उनकी इस विषय में रुचि ज्यादा हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत में वह अब मनोरंजन की खबरें लिखती हैं। उन्हें खबरों को एक ऐसे अंदाज में पाठकों तक पेश करना पसंद है, जो दिलचस्प भी हो और सही भी। उन्हें फिल्में देखकर नई चीजें सीखना भी पसंद है। पाठकों तक सही खबर पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है।

और पढ़ें
End of Article