Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में एकता कपूर ने पुरानी विलेन तृप्ति की वापसी कराई थी, जिसके बाद से ही शो में तूफान पर तूफान देखने को मिल रहा है। वहीं अब 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' को नंबर 1 बनाने के लिए एकता कपूर एक और बड़ा दांव खेलने के लिए तैयार है। दरअसल, शो में ओजी विलेन की वापसी होने वाली है, जो तुलसी की जिंदगी को नर्क बनाती नजर आएगी। पहले भी उसने तुलसी की गृहस्थी को उजाड़ने में कोई कमी नहीं छोड़ी थी। 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2) की ये विलेन कोई और नहीं बल्कि मंदिरा हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: तुलसी का लवर बनकर एंट्री मारेगा ये दमदार एक्टर, मिहिर की वापसी पर लगा ब्रेक

Achint Kaur की होगी 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में वापसी
खबरों की मानें तो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' को लेकर मीडिया ने अचिंत कौर से जुड़ने की कोशिश की थी, लेकिन एक्ट्रेस की ओर से इस बात पर अभी तक कोई रिएक्शन नहीं दिया गया है। वहीं दूसरी ओर अनुपम के तौर पर अमन वर्मा एक बार फिर से अपने किरदार से धूम मचाते दिखाई देंगे। हालांकि अब ये देखना दिलचस्प होगा कि 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में मंदिरा और अनुपम की वापसी क्या नया मोड़ लेकर आएगी।
