Karishma Tanna Ki Hui Teen Shadiyan: टीवी से बॉलीवुड तक पहुंचने वाली करिश्मा तन्ना ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से खूब दिल जीता है। करिश्मा तन्ना शादी के 4 साल बाद मम्मी बनने वाली हैं। कुछ ही दिनों पहले उनकी गोद-भराई की तस्वीरें भी सामने आई थीं, जिसमें वह हद से ज्यादा खूबसूरत लगीं। लेकिन हाल ही में करिश्मा तन्ना को लेकर चौंकाने वाली बात सामने आ रही है। करिश्मा तन्ना (Karishma Tanna) ने सोहा अली खान संग बातचीत में बताया था कि उनकी वरुण बांगेरा संग शादी से पहले भी दो शादियां हुई हैं। इस बात ने फैंस को चौंकाकर रख दिया है और ये भी सोचने पर मजबूर कर दिया है कि वरुण बांगेरा से पहले करिश्मा तन्ना ने आखिर किसके साथ फेरे लिये थे। यह भी पढ़ें: Karishna Tanna की धूम-धड़ाके से हुई गोदभराई, प्रेग्नेंसी में पिंक साड़ी पहन लगीं बेहद खूबसूरत
करिश्मा तन्ना की हो चुकी हैं तीन शादियां (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
करिश्मा तन्ना (Karishma Tanna) यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि इन सभी विधियों की वजह से, मांगलिक दोष हटाने के लिए जो भी तरीके मेरी मेरी मां ने अपनाए, उसी की वजह से मुझे इतना अच्छा पति मिला है। बता दें कि करिश्मा तन्ना और वरुण बांगेरा (Varun Bangera) ने साल 2022 में शादी रचाई थी। उनकी शादी में परिवार और खास दोस्त शामिल हुए। वहीं अब शादी के चार साल बाद दोनों मम्मी-पापा बनने वाले हैं।
