Karanvir Bohra-Teejay Sidhu शादी के 19 साल बाद ले रहे हैं तलाक? अटकलों पर एक्टर ने तोड़ी चुप्पी

Karanvir Bohra Open Up On Divorce Rumors: पॉपुलर एक्टर करणवीर बोहरा ने हाल ही में तीजे सिद्धू संग तलाक की अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी है। बता दें कि तीजे सिद्धू और करणवीर बोहरा ने 2006 में शादी रचाई थी।

Karanvir Bohra Open Up On Divorce Rumors: टीवी के पॉपुलर एक्टर करणवीर बोहरा ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। करणवीर बोहरा ने टीवी पर रहते हुए कई हिट शोज दिये हैं। लेकिन हाल ही में करणवीर बोहरा अपनी निजी जिंदगी के लिए चर्चा में आ गए हैं। दरअसल, बीते कई वक्त से करणवीर बोहरा और तीजे सिद्धू की तलाक की अटकलें लग रही हैं। जहां एक तरफ तीजे सिद्धू अपनी तीनों बेटियों के साथ कनाडा वापस चली गई थीं तो वहीं दूसरी ओर करणवीर बोहरा (Karanvir Bohra) मुंबई में अकेले थे। तलाक की इन अटकलों को लेकर अब करणवीर बोहरा ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने ई-टाइम्स संग बातचीत के दौरान कहा कि तलाक के सिलसिले में बात की। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Exclusive: GHKKPM के सेट पर सच में लड़ पड़े थे सुमित सिंह और शगुन पांडे, करणवीर बोहरा ने बताई सच्चाई

Karanvir Bohra

करणवीर बोहरा और तीजे सिद्धू हो रहे हैं अलग? (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

    करणवीर बोहरा (Karanvir Bohra) ने अपने और तीजे सिद्धू (Teejay Sidhu) की तलाक की अटकलों पर कहा, "मैं अभी इस बारे में बात नहीं करना चाहता हूं। जब मुझे लगता है कि किसी चीज पर चर्चा नहीं करनी है तो मैं ये बात सम्मानपूर्वक कह देता हूं। और मुझे उम्मीद है कि लोग इसका सम्मान करेंगे।" वहीं जब करणवीर बोहरा से पूछा गया कि वह इन अटकलों से कैसे निपटते हैं। इसपर एक्टर ने कहा, "मैं किसी चीज को खुद को परेशान नहीं करने देता हूं। अगर लोग मेरे बारे में गलत चीजें भी कहें तो भी मुझे तकलीफ नहीं होती है।" बता दें कि करणवीर बोहरा के पिता की प्रार्थना सभा में भी तीजे सिद्धू नजर नहीं आई थीं, जिसके बाद से ही तलाक की अटकलों और हवा मिली थी। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Don 3 में काम पाने के लिए करणवीर बोहरा ने मांगी दीपिका पादुकोण से मदद, एक्ट्रेस के जवाब ने जीता दिल

    End of Feed