Silaa फिल्म में विलेन बन आतंक फैलाएंगे Karan Veer Mehra, फर्स्ट लुक शेयर कर बोले- खौफ का नया नाम 'जेहराक'

Karan Veer Mehra First Look From Silaa: टीवी के मशहूर एक्टर करण वीर मेहरा अपनी एक्टिंग से अब बॉलीवुड में झंडे गाड़ने के लिए तैयार हैं। करण वीर मेहरा ओमंग कुमार की अपकमिंग मूवी 'सिला' में नजर आने वाले हैं। खास बात तो यह है कि इस मूवी से उनका फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है।

Karan Veer Mehra First Look From Silaa: टीवी के मशहूर एक्टर करण वीर मेहरा ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से इंडस्ट्री में जबरदस्त पहचान बनाई है। करण वीर मेहरा ने डेली सोप में तो हाथ आजमाया ही, साथ ही 'खतरों के खिलाड़ी 14' और 'बिग बॉस 18' जैसे रियलिटी शोज में जीत भी दर्ज की। वहीं अब करण वीर मेहरा बॉलीवुड की दुनिया में धाक जमाने के लिए तैयार हैं। करण जल्द ही ओमंग कुमार की अपकमिंग फिल्म 'सिला' में नजर आने वाले हैं। खास बात तो यह है कि करण वीर मेहरा (Karan Veer Mehra) का फिल्म से जुड़ा फर्स्ट लुक भी रिलीज हो गया है, जिसे देख किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएं। इस मूवी में करण वीर मेहरा विलेन के रोल में नजर आएंगे, वहीं उनका फर्स्ट लुक भी विलेन के हिसाब से बेहद खतरनाक है।

करण वीर मेहरा का फर्स्ट लुक

फोटो क्रेडिट- करण वीर मेहरा इंस्टाग्राम

End of Feed