टीवी मसाला

Bade Ache Lagte Hain 4: प्यार का इजहार कर फिर बुरा फंसेगी भाग्यश्री, रक्षक के भेष में भक्षक निकलेगा ऋषभ

Bade Ache Lagte Hain Naya Season Promo Video: टीवी के धमाकेदार सीरियल 'बड़े अच्छे लगते हैं नया सीजन' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। शो में शिवांगी जोशी और हर्षद चोपड़ा की जोड़ी को खूब पसंद किया जा रहा है। लेकिन हाल ही में एक प्रोमो सामने आया है, जिसने सबको हैरान कर दिया है।

Image

फोटो क्रेडिट- सोनी टीवी इंस्टाग्राम

Bade Ache Lagte Hain Naya Season Promo Video: टीवी के धमाकेदार सीरियल 'बड़े अच्छे लगते हैं नया सीजन' ने छोटे पर्दे पर धाक जमाना शुरू कर दिया है। शिवांगी जोशी और हर्षद चोपड़ा स्टारर 'बड़े अच्छे लगते हैं नया सीजन' को दर्शकों द्वारा भी खूब पसंद किया जाता है। हालांकि इसकी टीआरपी अभी काफी कम है, जिसे उठाने के लिए मेकर्स ने भी एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया है। 'बड़े अच्छे लगते हैं नया सीजन' (Bade Ache Lagte Hain Naya Season) में शिवांगी जोशी और हर्षद चोपड़ा की केमिस्ट्री भी तारीफ के लायक है। शो में यूं तो दोनों नकली पति-पत्नी बने हुए हैं। लेकिन जल्द ही भाग्यश्री को एहसास होगा कि वह ऋषभ से प्यार करने लगी है। हाल ही में इससे जुड़ा 'बड़े अच्छे लगते हैं नया सीजन' का प्रोमो वीडियो भी रिलीज हुआ है, जिसने लोगों के पैरों तले जमीन खींच ली है।

'बड़े अच्छे लगते हैं नया सीजन' (Bade Ache Lagte Hain Naya Season) के इस प्रोमो वीडियो ने दर्शकों के जज्बात, वक्त और हालात को एकदम से पलट दिया। वीडियो में दिखाया गया कि ऋषभ और भाग्यश्री मिलकर चाट-पापड़ी का लुत्फ उठा रहे होते हैं। तभी पीछे से गाना बजता है 'बड़े अच्छे लगते हैं....', जिसपर भाग्यश्री अपने दिल की बात ऋषभ से कहती है 'आई लव यू।' ऋषभ, भाग्यश्री की बातें सुनकर हैरान हो जाता है। लेकिन 'बड़े अच्छे लगते हैं नया सीजन' में दिलचस्प ट्विस्ट तब आता है, जब ऋषभ नए अवतार में एंट्री करता है।

शिवांगी जोशी और हर्षद चोपड़ा के 'बड़े अच्छे लगते हैं नया सीजन' (Bade Ache Lagte Hain Naya Season) के प्रोमो वीडियो में दिखाया गया कि ऋषभ से पूछा जाता है कि कहां तक पहुंचा तुम्हारा प्लान। इसपर वो जवाब देता है, "अभी तो मोहब्बत का रंग चढ़ा है। अभी बदनामी का दाग लगना बाकी है।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article