Karan Mehra Open Up On Giving Chance To Ex Partner: टीवी के मशहूर एक्टर करण मेहरा ने अपनी एक्टिंग से इंडस्ट्री में जबरदस्त पहचान बनाई है। करण मेहरा ने 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के नैतिक के रूप में अपनी ऐसी छाप छोड़ी कि सालों बाद भी लोग उन्हें नैतिक के नाम से ही जानते हैं। करण मेहरा ने 'बिग बॉस 10' में भी हाथ आजमाया था, हालांकि इस शो में वह ज्यादा आगे नहीं जा पाए थे। इन सबसे इतर करण मेहरा अपनी निजी जिंदगी के कारण भी खूब चर्चा में रह चुके हैं। एक्ट्रेस निशा रावल ने करण मेहरा पर मारपीट का आरोप लगाया था। वहीं बाद में करण मेहरा (Karan Mehra) ने निशा रावल (Nisha Rawal) पर धोखेबाजी का आरोप लगाया। इन सबसे इतर हाल ही में दिये इंटरव्यू में भी करण मेहरा ने साफ किया कि धोखेबाज पार्टनर को दोबारा मौका नहीं देना चाहिए।
फोटो क्रेडिट- करण मेहरा फेसबुक/निशा रावल इंस्टाग्राम
यह भी पढ़ें: Exclusive: हिना खान-रॉकी जायसवाल की शादी पर ऑनस्क्रीन पति ने दिया रिएक्शन, पोल खोल बोले- इनका तो सेट पर ही...
करण मेहरा (Karan Mehra) ने इंस्टैंट बॉलीवुड को इंटरव्यू दिया, जिसमें उनसे सवाल किया गया कि एक बार जो धोखेबाजी करता है, वह दोबारा भी कर सकता है। क्या आपको इसमें विश्वास है या फिर एक बार उस शख्स को मौका दे देना चाहिए? इसपर करण मेहरा ने कहा, "अगर आप उस इंसान को दोबारा मौका दे रहे हैं तो फिर आप अपनी बर्बादी की ओर ही बढ़ रहे हैं। अगर ऐसा लगे कि आपका पार्टनर लॉयल नहीं है। मेरे लिए तो ईमानदारी बहुत मायने रखती है। अगर वो वफादार नहीं है तो मौका मत दो, वरना ऐसे में आप अपनी बर्बादी की ओर ही बढ़ोगे। ये मेरा निजी अनुभव है।"
बता दें कि करण मेहरा (Karan Mehra) और निशा रावल (Nisha Rawal) का साल 2021 में तलाक हो गया था। करण मेहरा ने अपनी एक्स पत्नी पर आरोप लगाया था कि वह जिसे अपना मुंहबोला भाई कहती हैं, उसी के साथ एक्ट्रेस का अफेयर चल रहा है।
