TV Stars Breakup After Engagement: शादी की ओर बढ़ने का पहला कदम सगाई होता है, जिसमें रिश्ते का आधार तय किया जाता है। सगाई का पल हर किसी के जीवन में बेहद खास होता है। लेकिन हमारे कुछ टीवी स्टार्स ऐसे हैं जिन्हें सगाई के बाद एहसास हुआ कि वे एक-दूजे के लिए बिल्कुल भी नहीं बने हैं। सगाई के बाद उन्होंने अपना रिश्ता तोड़कर अलग-अलग रास्ते जाने का फैसला किया। इस लिस्ट में एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना (Karishma Tanna) से लेकर शिल्पा शिंदे व पवित्रा पुनिया-एजाज खान जैसे सितारे शामिल हैं। इन स्टार्स का रिश्ता टूटने पर फैंस को भी तगड़ा झटका लगा था। क्योंकि सगाई के बाद फैंस ने उनकी शादी का बेसब्री से इंतजार किया था। तो चलिए एक नजर डालते हैं उन सितारों पर-

फोटो क्रेडिट- गौहर खान इंस्टाग्राम, साजिद खान इंस्टाग्राम
साजिद खान-गौहर खान
साजिद खान और गौहर खान ने साल 2003 में सगाई की थी। लेकिन बाद में निजी कारणों का हवाला देते हुए दोनों ने अपने-अपने रास्ते अलग कर लिये। हालांकि इस मामले पर साजिद खान ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उस वक्त उनका कैरेक्टर सही नहीं था। साथ ही वह भावनात्मक रूप से समझदार नहीं थे।

करिश्मा तन्ना-उपेन पटेल
करिश्मा तन्ना-उपेन पटेल
करिश्मा तन्ना और उपेन पटेल की प्रेम कहानी 'बिग बॉस 8' से शुरू हुई थी। इसके बाद दोनों कई रियलिटी शोज में नजर आए। यहां तक कि उपेन पटेल ने 'नच बलिए' के मंच पर सरेआम करिश्मा तन्ना को प्रपोज भी किया था। लेकिन बाद में दोनों ने रास्ते अलग कर लिये। अपने ट्वीट में उपेन पटेल ने करिश्मा पर धोखा देने का आरोप भी लगाया था।

शिल्पा शिंदे-रोमित राज
शिल्पा शिंदे-रोमित राज
शिल्पा शिंदे और रोमित राज ने 6 महीने की डेटिंग के बाद सगाई रचाई थी। लेकिन उनकी ये सगाई शादी तक नहीं पहुंच पाई। खुद शिल्पा शिंदे ने इस सगाई को तोड़ने का फैसला किया था। उनका कहना था कि उस वक्त उनकी उम्र कम थी, साथ ही वह सेटल नहीं होना चाहती थीं। रोमित राज ने बताया था कि बाद में दोनों को एहसास हुआ कि वे एक-दूजे के लिए नहीं बने हैं।

पवित्रा पुनिया-एजाज खान
पवित्रा पुनिया-एजाज खान
पवित्रा पुनिया और एजाज खान ने भी सगाई के बाद अपना रिश्ता तोड़ दिया था। सगाई के बाद दोनों की शादी का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। लेकिन करीब एक साल बाद दोनों ने अलग होने का फैसला किया। उनके ब्रेकअप को लेकर लोगों ने अटकलें लगाई कि धर्म की वजह से वे अलग हुए। लेकिन पवित्रा पुनिया ने बताया था कि उनके और एजाज खान के बीच धर्म का कभी कोई मसला नहीं रहा।

चारू असोपा-नीरज मालवीय
चारू असोपा-नीरज मालवीय
टीवी एक्ट्रेस चारू असोपा अपनी निजी जिंदगी के कारण खूब सुर्खियों में रहती हैं। चारू असोपा ने राजीव सेन संग दूसरी शादी रचाई थी, लेकिन वो भी कुछ सालों बाद टूट गई। राजीव सेन संग शादी से पहले चारू असोपा की सगाई को-एक्टर नीरज मालवीय संग हुई थी। लेकिन रिश्तों में मची उथल-पुथल ने दोनों को रास्ते अलग करने पर मजबूर कर दिया।
