टीवी मसाला

Bigg Boss 19: जुड़वा बच्चों को घर छोड़कर सलमान खान के शो में नजर आएंगी श्रद्धा आर्या, धीरज धूपर संग दिखाएंगी दम!

Bigg Boss 19 Shraddha Arya Arpproached For Salman Khan Show: सलमान खान का धमाकेदार शो 'बिग बॉस' अपने 19वें सीजन के साथ टीवी पर दस्तक देने के लिए तैयार है। शो को लेकर खबर है कि इसके लिए एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या को भी अप्रोच किया गया है। उनके साथ-साथ धीरज धूपर का नाम भी सामने आ रहा है।

Image

फोटो क्रेडिट- श्रद्धा आर्या इंस्टाग्राम/कलर्स इंस्टाग्राम

Bigg Boss 19 Shraddha Arya Approached For Salman Khan Show: सलमान खान का धमाकेदार शो 'बिग बॉस' अपने हर सीजन के साथ टीवी पर खूब धूम मचाता है। 'बिग बॉस' अपने 19वें सीजन के साथ भी टीवी पर धूम मचाने के लिए तैयार है। इस शो के लिए अभी तक कई स्टार्स को अप्रोच किया जा चुका है, साथ ही जोरों-शोरों पर 'बिग बॉस 19' की तैयारियां भी चल रही हैं। बताया जा रहा है कि 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) अगस्त के महीने में टीवी की दुनिया पर धाकड़ एंट्री मार सकता है। वहीं हाल ही में सलमान खान के इस शो के लिए टीवी की प्रीता यानी 'कुंडली भाग्य' एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या का नाम सामने आया है।

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के लिए मेकर्स ने अभी तक टीवी के कई ऐसे पॉपुलर स्टार्स को अप्रोच किया है, जो शो की टीआरपी को कई गुणा बढ़ा सकते हैं। इस लिस्ट में अब श्रद्धा आर्या का नाम भी जुड़ गया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो श्रद्धा आर्या को 'बिग बॉस 19' के लिए मेकर्स ने अप्रोच किया है, जिससे वह शो की शोभा बढ़ा सकें। उनके साथ-साथ एक्टर धीरज धूपर का नाम भी 'बिग बॉस 19' के लिए सामने आया है। हालांकि दोनों इस शो का हिस्सा बनेंगे या नहीं, इस बात पर आधिकारिक रूप से टिप्पणी नहीं की जा सकती है।

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) से नाम जुड़ने पर अभी तक श्रद्धा आर्या और धीरज धूपर की ओर से भी कोई कमेंट नहीं किया गया है। बता दें कि अगर श्रद्धा आर्या शो का हिस्सा बनती हैं तो उन्हें अपने नन्हे-मुन्ने जुड़वा बच्चों से महीनों के लिए दूर होना पड़ेगा। हालांकि खबरों के मुताबिक, मेकर्स दोनों कलाकारों को 'बिग बॉस 19' का हिस्सा बनाने के लिए मोटी रकम देने के लिए भी तैयार हैं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article