Mumtaz On Asha Bhosle: भारतीय म्यूजिक इंडस्ट्री ने अपने एक महत्वपूर्ण हिस्से को खो दिया है। दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन हो गया है। 92 साल की उम्र में आशा भोसले ने इस दुनिया को छोड़ दिया। फैंस ने उन्हें नम आखों से विदाई दी। आशा भोसले (Asha Bhosle) ने बॉलीवुड इंडस्ट्री के तमाम कलाकार भावुक होकर याद कर रहे हैं। एक-एक करके हर स्टार आशा भोसले के साथ अपने खास पल साझा कर रहा है और अब अभिनेत्री मुमताज (Mumtaz) ने दिग्गज गायिका के साथ अपने आखिरी पलों को याद किया है। उन्होंने बताया है कि वह आखिरी पलों में उनसे बात करना चाहती थीं। (ये भी पढ़ें: सेंसर बोर्ड के सुझाव के बाद Bhooth Bangla के मेकर्स ने किए बदलाव, 10 मिनट कम हुई फिल्म की लंबाई)
आखिरी पलों में आशा भोसले से बात करना चाहती थीं मुमताज
बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री मुमताज (Mumtaz) का आशा भोसले के साथ स्पेशल बॉन्ड रहा है और इसी वजह से जब आशा भोसले को अस्पताल में भर्ती करवाया गया तो मुमताज उनसे मिलने पहुंचीं। इस बात का खुलासा उन्होंने अपने इंटरव्यू में किया है। मुमताज ने हिंदुस्तान टाइम्स से खास बातचीत की, जिसमें उन्होंने कहा, 'जब मुझे पता चला कि उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, तो मैं तुरंत भागी। मैं उनसे बात करना चाहती थी, लेकिन डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत गंभीर है, इसलिए बात नहीं हो सकी। कुछ मिनट बाद जब मैं अस्पताल से निकल रही थी, तो उनके परिवार ने फोन करके बताया कि उनका निधन हो गया है। अगले दिन मैं उनके घर गई और जब मैंने आशा जी को देखा, तो उनके चेहरे पर एक अलग ही रौनक थी। (ये भी पढ़ें: Asha Bhosle की जगह लता मंगेशकर की फोटो शेयर कर अथिया शेट्टी ने दी श्रद्धांजलि, हुईं ट्रोल; बोले- इतना गंवार...)
