'मसाज पार्लर तो...', ट्विटर अकाउंट सस्सेंड होने पर भड़कीं Kamya Panjabi, स्काउट OP-लव गिल की उड़ाईं धज्जियां

Kamya Panjabi X Account Suspend: टीवी एक्ट्रेस काम्या पंजाबी का एक्स (ट्विटर) का अकाउंट सस्पेंड हो गया है, जिस पर काम्या का मजाक स्काउट ओपी के फैंस ने उड़ाया है। ऐसे मौके पर काम्या ने भी करारा जवाब दिया है।

Kamya Panjabi X Account Suspend: टीवी एक्ट्रेस काम्या पंजाबी (Kamya Panjabi) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं लेकिन अब काम्या से जुड़ी एक शॉकिंग खबर सामने आई है। काम्या पंजाबी का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया है, जिसकी जानकारी खुद एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर दी है। इस मौके पर काम्या का मजाक बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) के कंटेस्टेंड स्काउट ओपी (Scout OP) के फैंस ने उड़ाया तो एक्ट्रेस ने सीधा स्काउट और लव गिल को टारगेट किया है। बता दें कि काम्या पंजाबी बिग बॉस को काफी फॉलो करती हैं और सीजन 20 के कंटेस्टेंट स्काउट ओपी और लव गिल को एक्ट्रेस लगातार खरी खोटी सुना रही हैं और अब एक बार फिर काम्या का गुस्सा फूटा है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: 'चुप रहना मुमकिन नहीं...', Aasif Khan की बीमारी का मजाक उड़ाने वालों को पत्नी ने दिया मुंहतोड़ जवाब

bigg boss 20

bigg boss 20 (photo credit- instagram)

    काम्या पंजाबी का स्काउट ओपी के फैंस ने उड़ाया मजाक

    काम्या पंजाबी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक्स (ट्विटर) अकाउंट सस्पेंड होने की जानकारी दी है। उन्होंने सस्पेंड अकाउंट का स्क्रीनशॉट लगाया है। इस दौरान उन्होंने ये भी दिखाया कि कैसे स्काउट के फैंस उनका अकाउंट सस्पेंड होने पर मजाक उड़ा रहे हैं। स्काउट ओपी के फैन ने काम्या का मजाक उड़ाते हुए कहा था, 'विकेट नंबर 12। बहुत बनता था काजी तौकीर का चमचा। ट्विटर का करियर खत्म कर दिया। स्काउट आर्मी पापा बोलते हैं।' इस कमेंट में आगे उन सेलेब्स के नाम भी लिखे गए, जिनका अकाउंट बंद करवाना चाहते हैं। इस लिस्ट में गौहर खान का नाम है। इसके अलावा दूसरे फैन ने लिखा था, 'अब करना ट्वीट स्काउट के नाम पर।' टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20 Highlights: काजी-अरिश्फा की दोस्ती से माही विज को लगी मिर्ची? स्काउट और यंग की दोस्ती में दिखा तनाव

      काम्या पंजाबी ने दिया मुंहतोड़ जवाब

      काम्या पंजाबी ने स्काउट ओपी के फैंस को अपने अंदाज में करार जवाब दिया। काम्या ने इन कमेंट्स का स्क्रीनशॉट दिखाते हुए लिखा, 'हां हां हां... ऐसे जीतेंगे ये। लोगों के अकाउंट सस्पेंड करके। हमारा अकाउंट तो वापिस भी आ जाएगा। आप लोग पहले अपना मसाज पार्लर तो बंद करवाओ।' इसके साथ काम्या ने हंसने वाला इमोजी भी लगाए।

      kamya panjabi (photo credit- instagram)

      स्काउट और लव पर भड़क चुकी हैं काम्या पंजाबी

      बता दें कि बिग बॉस 20 के घर में स्काउट और लव गिल की नजदीकियां सवालों में रही हैं। आम्रपाली दुबे और सलमान खान दोनों पर सवाल उठा चुके हैं। इसके अलावा, काम्या पंजाबी को भी लव और स्काउट का टची बिहेवियर पसंद नहीं आया था और इसी वजह से एक्ट्रेस ने नेशनल टीवी पर भाई-बहन के रिश्ते को मर्यादा में रखने की नसीहत दी थी। काम्या लगातार काजी तौकीर को शो में सपोर्ट कर रही हैं।

      End of Feed