Jodha Akbar Fame Ravi Bhatia Escapes Major Car Accident: टीवी के चर्चित सीरियल 'जोधा अकबर' ने दर्शकों के दिलों को खूब जीता था। 'जोधा अकबर' के हर एक किरदार और सितारे लोगों के दिलों-दिमाग में बसे हुए हैं। शो में शहजादे सलीम की भूमिका अदा करने वाले रवि भाटिया (Ravi Bhatia) हाल ही में चर्चा में आ गए हैं। रवि भाटिया ने बताया है कि उनका भयंकर एक्सीडेंट हो गया था, जिसमें वह मौत के मुंह में जाते-जाते बचे हैं। रवि भाटिया ने बताया कि उन्हें कुछ चोटें और खरोंचे आई हैं जो धीरे-धीरे ठीक हो रही हैं। 'जोधा अकबर' एक्टर ने अपने इंटरव्यू में एक्सीडेंट का भयंकर मंजर भी बताया।
यह भी पढ़ें: Khatron Ke Khiladi 15 में डर का सामना कर सकते हैं ये TV सितारे, रातों-रात मेकर्स ने भेजा ऑफर
रवि भाटिया (Ravi Bhatia) ने ई-टाइम्स संग बातचीत के दौरान एक्सीडेंट की डीटेल साझा कीं। उन्होंने कहा, "हम अकसा बीच जा रहे थे जब मेरी कार टैंपो से टकरा गई। इससे पहले मेरी कार दो बार दीवार से टकराई थी और उस वक्त शाम के 4:30 बज रहे थे। वहां मौजूद जवान ने हमें बताया कि इस टर्न पर अक्सर एक्सीडेंट्स होते हैं।" रवि भाटिया ने बताया कि उन्हें कुछ चोटें आई हैं। उन्होंने इस बारे में कहा, "मुझे कुछ चोटें लगीं और मैं कई जगह जल भी गया, लेकिन अब वो धीरे-धीरे ठीक हो रहे हैं। शुक्र है कि कुछ बड़ा हादसा नहीं हुआ। लेकिन कार बुरी तरह से क्रैश हो गई है।"
रवि भाटिया (Ravi Bhatia) ने एक्सीडेंट के सिलसिले में बात करते हुए कहा कि उन्होंने मौत को बहुत करीब से देखा है। साथ ही हादसे के बाद उन्हें ये एहसास हुआ कि जिंदगी का कोई भरोसा नहीं है। बता दें कि मौके पर पहुंचकर मुंबई पुलिस ने उनकी मदद की, साथ ही उनकी कार को भी टो किया। रवि भाटिया के करियर की बात करें तो वह 'लाल इश्क', 'इश्क सुब्हानअल्लाह' और 'सीआईडी' जैसे कई टीवी शोज में काम कर चुके हैं।
