Jiya Shankar Follow Kaaran Dhanak: टीवी एक्ट्रेस जिया शंकर (Jiya Shankar) पिछले कुछ दिनों से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। अगस्त में करण धनक (Kaaran Dhanak) के साथ सगाई करने वाली जिया के रिश्ते में सबकुछ ठीक नहीं होने की अटकलें लगाई जा रही थीं। सोशल मीडिया पर उनकी कुछ पोस्ट और गतिविधियों को देखकर फैंस ने कई तरह के कयास लगाने शुरू कर दिए थे। अब एक्ट्रेस ने कुछ ऐसा किया है, जिसने एक बार फिर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। जिया की नई सोशल मीडिया एक्टिविटी के साथ करण के साथ उनकी एक तस्वीर भी चर्चा में है।
जिया शंकर और करण धनक की 'गेम ऑफ थ्रोन्स' वाली तस्वीर वायरल, फिर शुरू हुई रिश्ते की चर्चा (Image Source: Jiya Shankar Instagram)
Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें:भाग्य लक्ष्मी फेम Maera Mishra बनीं मां, घर आई नन्ही परी
जिया शंकर ने करण धनक को फिर किया फॉलो
जिया शंकर ने इंस्टाग्राम पर अपने मंगेतर करण धनक को दोबारा फॉलो करना शुरू कर दिया है। इससे पहले फैंस ने नोटिस किया था कि एक्ट्रेस ने करण को अनफॉलो कर दिया है। इसके साथ ही जिया कुछ ऐसी पोस्ट और रील्स भी रीशेयर कर रही थीं, जिनमें दिल टूटने, धोखे और तकलीफ का जिक्र था। इन सबके बाद दोनों के ब्रेकअप की अटकलें लगने लगी थीं। अब करण को दोबारा फॉलो करने के बाद सोशल मीडिया पर उनके रिश्ते को लेकर फिर चर्चा शुरू हो गई है। आपको बता दें कि जिया शंकर ने इसी साल 5 अगस्त को करण धनक के साथ अपनी सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। तस्वीरों में करण उन्हें रोमांटिक अंदाज में प्रपोज करते नजर आए थे।
Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें:Gaurav Khanna-Shraddha Arya के नए शो के टाइटल से उठा पर्दा, प्रोमो देख एक्साइटेड हुए फैंस
'गेम ऑफ थ्रोन्स' के किरदारों के लुक में दिखे दोनों
जिया ने करण के साथ अपनी एक तस्वीर भी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की है। इसमें दोनों हैलोवीन (Halloween) के मौके पर 'गेम ऑफ थ्रोन्स' (Game of Thrones) से प्रेरित कॉस्ट्यूम में नजर आ रहे हैं। दोनों का यह लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है। एक तरफ जहां उनकी साथ वाली तस्वीर चर्चा में है, वहीं दूसरी तरफ करण को दोबारा फॉलो करने की बात भी लोगों का ध्यान खींच रही है। कपल की इस तस्वीर को काफी पसंद किया जा रहा है।
