JHANAK 27 AUGUST: झनक के गुस्से में आग की तरह जल जाएगा 'बासु' हाउस, अपने बच्चे के हक के लिए मां दुर्गा बनेगी एक्ट्रेस

JHANAK 27 AUGUST: शो की शुरुआत में दिखाया जाएगा कि अनिरुद्ध अर्शी से कहता है कि झनक झूठ बोल रही है, ऐसा कुछ नहीं है झनक ये सब जानबुझकर कह रही है। ये बात सुनकर अरशी के पैरों तले जमीन खिसक जाती है। आज रात ये पता चलने वाला है कि झनक का अगला कदम क्या होगा।

JHANAK 27 AUGUST: स्टार प्लस का चर्चित शो झनक जिसमें हिबा नवाब झनक के किरदार में है कृषाल आहूजा अनिरुद्ध के किरदार में है। शो में इन दिनों उथल-पुथल मची हुई है, पिछले एपिसोड में देखने को मिला की झनक अनिरुद्ध को सच्चाई बताने के लिए बासु हाउस आ जाती है। जहां वह सबको अनिरुद्ध और अपनी असलियत से रूबरू कराती है। झनक की बातें सुनकर सबको बहुत गुस्सा आता है, कोई तो इन बातों पर यकीन नहीं करता वहीं किसी को झनक पर बहुत दया आती है। आज रात ये पता चलने वाला है कि झनक का अगला कदम क्या होगा।

JHANAK 27 AUGUST

झनक का आज का एपिसोड वहीं से शुरू होता है जहां पर पिछली बार झनक सभी घरवालों के साथ बीच में खड़ी होती है। उसके सामने अनिरुद्ध खड़ा है जिससे झनक अपना हक मांग रही है। शो की शुरुआत में दिखाया जाएगा कि अनिरुद्ध अर्शी से कहता है कि झनक झूठ बोल रही है, ऐसा कुछ नहीं है झनक ये सब जानबुझकर कह रही है। ये बात सुनकर अरशी के पैरों तले जमीन खिसक जाती है। अरशी की आंखों में आंसू आ जाते हैं और सृष्टि उसे चुप कराने की कोशिश करती है। तभी झनक अनिरुद्ध का कॉलर पकड़ती है और उसे डांट लगाती है।

End of Feed