JDJ 11 : शादी का जोड़ा पहन JDJ 11 के सेट पर पहुँची Divyanka Tripathi, पत्नी को देख छलक पड़े पति के आँसू

Divyanka Tripathi at JDJ 11 : टेली टॉक की खास रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है कि इस हफ्ते शो में शादी स्पेशल परफॉर्मेंस होने वाली है जिसमें दिव्यांका दुल्हन की तरह तैयार होकर आएगी जिसे देखकर विवेक की खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।

Divyanka Tripathi at JDJ 11 : टीवी का पॉपुलर डांस शो झलक दिखला जा 11( Jhalak Dikhla Jaa 11) इन दिनों छाया हुआ है। शो में एक से बढ़कर एक टीवी कलाकार अपने डांस का टैलेंट दिखा रहे हैं। वहीं टीवी स्टार और दिव्यांका त्रिपाठी( Divyanka Tripathi) के पति विवेक दहिया( Vivek Dahiya) शो में लिप्सा आचार्य( Lipsa Acharya) के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं। वहीं खबर सामने आ रही है कि इस हफ्ते शो में शादी स्पेशल इवेंट होने वाला है जिसमें विवेक दहिया से मिलने दिव्यांका त्रिपाठी आने वाली है वह अपने पति को सरप्राइज़ देने शो में आ रही है।

Divyanka Tripathi at JDJ 11

झलक दिखला जा सीजन 11 में विवेक दहिया कमाल का परफ़ॉर्म कर रहे हैं। वह डांसर लिप्सा के साथ शो में धमाल मचा रहे हैं। वहीं अपने पति को सपोर्ट करने दिव्यांका त्रिपाठी शो में जाने वाली है। टेली टॉक की खास रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है कि इस हफ्ते शो में शादी स्पेशल परफॉर्मेंस होने वाली है जिसमें दिव्यांका दुल्हन की तरह तैयार होकर आएगी जिसे देखकर विवेक की खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। खास बात यह है कि इस मौके पर दिव्यांका त्रिपाठी अपनी शादी का जोड़ा पहनने वाली हैं वहीं लहंगा जो उन्होंने अपनी शादी पर पहना था। उन्हें इस रूप में देखकर विवेक दहिया ईमोशनल हो जाते हैं। यह शो इस बार बहुत खास होने वाला है।

End of Feed