Jennifer Winget To Marry Again With Singapore Businessman: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। जेनिफर विंगेट ने टीवी पर कई हिट शोज दिये हैं। छोटे पर्दे के साथ-साथ ओटीटी पर भी जेनिफर विंगेट ने धाक जमा ली है। लेकिन हाल ही में जेनिफर विंगेट अपनी निजी जिंदगी के कारण चर्चा में आ गई हैं। दरअसल, जेनिफर विंगेट (Jennifer Winget) एक बार फिर से जिंदगी में प्यार को मौका देकर अपना घर बसाने वाली हैं। जेनिफर विंगेट तलाक के 12 साल बाद दोबारा शादी रचा सकती हैं। जेनिफर विंगेट का नाम हाल ही में सिंगापुर के एक बिजनेसमैन संग जुड़ रहा है। यह भी पढ़ें: TV को लात मारकर OTT पर सिक्का जमाने में कामयाब हुए ये 7 स्टार्स, पहले ही शो से बॉलीवुड स्टार्स को दिखाई आंख
शादी की प्लानिंग कर रही हैं जेनिफर विंगेट
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्टस के मुताबिक, जेनिफर विंगेट (Jennifer Winget) सिंगापुर आधारित बिजनेसमैन विलियम इस्माइल (William Ishmael) के साथ रिलेशनशिप में हैं। वहीं कपल अब शादी की प्लानिंग भी कर रहे हैं। इस बात की जानकारी देते हुए जेनिफर विंगेट से जुड़े सूत्रों ने कहा, "जेनिफर और विलियम एक साथ काफी खुश हैं। उन्हें साथ देखना और उनके प्यार भरे रिश्ते को निहारना काफी सुखद है। विलियम ने एक हॉलीडे के दौरान जेनिफर को प्रपोज किया था और उन्होंने हां कह दी है। वो अब शादी की योजना बना रहे हैं। जेनिफर इन दिनों वेंडर्स और शादी की सर्विसेज से जुड़ी चीजें शॉर्टलिस्ट कर रही हैं।" यह भी पढ़ें: छोटे परदे पर सनकी बन इन TV स्टार्स ने फैलाई थी दहशत, हीरो-हीरोइन की भी कांप जाती थी रूह

जेनिफर विंगेट सिंगापुर के बिजनेसमैन संग रचाएंगी शादी
इसी साल कर सकती हैं शादी
जेनिफर विंगेट (Jennifer Winget) से जुड़े सूत्रों ने आगे बताया कि शादी की प्लानिंग जोरों-शोरों पर चल रही है, लेकिन अभी तक इसकी तारीख तय नहीं हुई है। सूत्र ने आगे कहा, "ये एक ईसाई शादी होगी। अभी के लिए तो वो सितंबर-अक्टूबर का वक्त लेकर चल रहे हैं, लेकिन दिसंबर-जनवरी की भी संभावना है। उनके सभी नजदीकी दोस्तों को इस बारे में पता है जिसमें हरलीन सेठी और जेनेलिया देशमुख जैसे इंडस्ट्री के खास दोस्त भी शामिल हैं।" बता दें कि इस मामले पर अभी तक जेनिफर विंगेट की ओर से कोई रिएक्शन नहीं आया है। इससे पहले जेनिफर विंगेट का नाम करण वाही के साथ भी जुड़ा था।
