Jennifer Winget Second Marriage: क्या टीवी गर्ल जेनिफर विंगेट (Jennifer Winget) शादी करने वाली हैं? ये चर्चा जेनिफर के एक कमेंट से शुरू हो गई है। जेनिफर विंगेट अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखने के लिए जानी जाती हैं। एक्ट्रेस बहुत ही कम पार्टीज में नजर आती हैं और हमेशा अपने कुछ सेलेक्टेड लोगों के साथ ही टाइम बिताना पसंद करती हैं। इतना ही नहीं, जेनिफर ने बहुत ही कम अपनी पर्सनल लाइफ पर बात की है, लेकिन इस बार जेनिफर का नाम एक मिस्ट्री मैन (Mystery Man) से जुड़ रहा है और ये सब कुछ एक्ट्रेस के एक कमेंट से हुआ है। (ये भी पढ़ें: Chahatt Khanna ने धर्म परिवर्तन पर खोला राज, मर्जी से कबूला था इस्लाम; बोलीं- मैं सनातन धर्म में विश्वास...)
मिस्ट्री मैन के प्यार में Jennifer Winget? तलाक के 12 साल बाद करेंगी दूसरी शादी; एक्ट्रेस के एक कमेंट से मचा हल्ला (Image Source: TNN/Social)
क्या दूसरी शादी करेंगी जेनिफर विंगेट
जेनिफर विगेंट सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं। फैंस उनके हर एक पोस्ट और कमेंट पर नजर बनाए रहते हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है। जेनिफर ने हाल ही में एक शादी का पोस्ट लाइक किया है, जिसे देख फैंस हैरान रह गए हैं। इतना ही नहीं, एक्ट्रेस कई तरह के शादी से जुड़े पेज को फॉलो करती हैं। इसके अलावा, जेनिफर ने एक शादी के डांस रील पर कमेंट करते हुए casually एक 'इंट्रो लेसन' भी मांगा। एक्ट्रेस का ये पोस्ट काफी नॉर्मल लग रहा था, लेकिन फैंस का ध्यान जेनिफर ने जरूर खींच लिया। एक्ट्रेस के कमेंट और शादी के पेज को फॉलो करने से फैंस मान रहे हैं कि क्या जेनिफर शादी का संकेत दे रही हैं? (ये भी पढ़ें: Khatron Ke Khiladi 15: 'बिग बॉस' के बाद अब खतरों से उलझेंगी तान्या मित्तल, शहनाज गिल को भी मिला न्योता)Jennifer Winget-karan singh grover (photo Credit- Instagram)
कौन है जेनिफर विंगेट का मिस्ट्री मैन?
जेनिफर विंगेट के मिस्ट्री मैन की चर्चा भी सोशल मीडिया पर हो रही है। फैंस उससे जुडे़ सवाल कर रहे हैं। इसी बीच रेडिट पर दावा किया जा रहा है कि जेनिफर विलियम इस्माइल नाम के शख्स को डेट कर रही हैं, जो सिंगापुर में रहता है। हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन जेनिफर इस शख्स को सोशल मीडिया पर फॉलो करती हैं। जेनिफर की तरफ से शादी की खबरों पर किसी भी तरह का रिएक्शन सामने नहीं आया है। ऐसे में फैंस अब जेनिफर की शादी के लिए एक्साइटेड हैं।जेनिफर विंगेट की पहली शादी
बता दें कि जेनिफर विंगेट ने साल 2012 में करण सिंह ग्रोवर से शादी की थी। करण और जेनिफर दोनों एक ही शो दिल मिल गए में लीड रोल निभा रहे थे। इसी शो के सेट पर दोनों की दोस्ती हुई और फिर प्यार की गाड़ी चलने लगी। कपल दोनों कुछ समय तक डेटिंग लाइफ को एन्जॉय किया और जल्द ही शादी भी कर ली। हालांकि, दोनों का रिश्ता चल नहीं पाया। दो साल बाद दोनों अलग हो गए।
