टीवी मसाला

Jennifer Winget ने पूल में डुबकी लगाकर लिया मॉनसून का मजा, दोस्तों के साथ जमकर एंजॉय करती दिखीं एक्ट्रेस

Jennifer Winget Pool Photos Viral: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट ने सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। जेनिफर विंगेट ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से इंडस्ट्री में जबरदस्त पहचान बनाई है। हाल ही में उनकी कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिसमें वह पूल में एंजॉय करती नजर आईं।

Image

फोटो क्रेडिट- jenniferwingetfan__1 इंस्टाग्राम

Jennifer Winget Pool Photos Viral: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से इंडस्ट्री में जबरदस्त पहचान बनाई है। जेनिफर विंगेट इन दिनों भले ही छोटे पर्दे से दूर हैं, लेकिन अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। जेनिफर विंगेट ओटीटी की दुनिया में खूब हाथ आजमा रही हैं। लेकिन हाल ही में जेनिफर विंगेट अपने करियर नहीं बल्कि अपनी कुछ तस्वीरों के कारण चर्चा में आ गई हैं। इन फोटोज में जेनिफर विंगेट पूल में जमकर एंजॉय करती नजर आईं। जेनिफर विंगेट (Jennifer Winget) की ये तस्वीरें देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गई, जिसमें वह अपने करीबियों के साथ पूल में मॉनसून का लुत्फ उठाती दिखाई दीं।

जेनिफर विंगेट (Jennifer Winget) की ये फोटोज उनके फैनपेज ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इन तस्वीरों में जेनिफर की खुशी सातवें आसमान पर नजर आई। एक्ट्रेस अपने दोस्तों के साथ पूल में खूब एंजॉय करती दिखीं। उन्होंने सबके साथ मिलकर जमकर पोज भी दिया। वहीं अपनी दूसरी तस्वीरों में जेनिफर विंगेट दोस्तों के बच्चों के साथ भी खेलती नजर आईं। जेनिफर विंगेट की इन फोटोज को देख फैंस भी उनपर प्यार लुटाते नहीं थक रहे हैं। जेनिफर विंगेट की फोटोज और वीडियोज देखकर कह सकते हैं कि एक्ट्रेस को ट्रैवलिंग काफी पसंद है।

जेनिफर विंगेट (Jennifer Winget) के करियर की बात करें तो उन्होंने यूं तो चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। लेकिन उन्हें सबसे ज्यादा पहचान 'कसौटी जिंदगी की' स्नेहा बनकर मिली। इसके बाद जेनिफर ने कई टीवी शोज में हाथ आजमाया, जो टीवी पर हट रहे। इस लिस्ट में 'बेहद', 'बेपनाह' और 'दिल मिल गए' जैसे टीवी शोज भी शामिल हैं। जल्द ही जेनिफर विंगेट नेटफ्लिक्स के एक प्रोजेक्ट में नजर आने वाली हैं, जिसमें उनके साथ परिणीति चोपड़ा भी दिखाई देंगी।

ashna malik
आशना मलिक author

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड... और देखें

End of Article