जय भानुशाली और माही विज का क्या हो गया है तलाक, कपल ने खत्म कर डाली 14 साल की शादी?

Jay Bhanushali & Mahi Vij Divorce: टीवी कपल जय भानुशाली और माही विज से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों का इसी साल जुलाई-अगस्त महीने में तलाक हो गया है। दोनों ने अपनी 14 साल की शादी को खत्म करने का फैसला लिया। यहाँ पढ़िए पूरी खबर।

Jay Bhanushali & Mahi Vij Divorce: टीवी दुनिया के पसंदीदा कपल में से एक जय भानुशाली और माही विज अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के चलते सुर्खियों में रहते हैं। जय तो अब भी टीवी और ओटीटी दुनिया का हिस्सा बने हुए हैं लेकिन माही विज ने छोटे परदे से मानों विदाई ही ले ली। अपने फैंस के लिए ये कपल सोशल मीडिया पर एक्टिव है और साथ ही यूट्यूब चैनल पर भी वलोग शेयर करते रहते हैं। वहीं अब दोनों को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है जो कपल के फैंस के पैरों तले जमीन खींच लेगी। खबर है कि जय भानुशाली और माही विज का तलाक हो चुका है।

BB 19 Farhana Bhatt

Image Source: Instagram

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक जय भानुशाली (Jay Bhanushali) और माही विज (Mahi Vij) की शादी खत्म होने वाली है। सूत्र ने मीडिया को बताया कि माही और जय ने रिश्ते को सँवारने की कोशिश की लेकिन कुछ बदल नहीं पाया। ये कपल कई महीने पहले ही अलग हो चुका है। इसी साल दोनों ने कोर्ट में तलाक के पेपर्स फाइल किये। जुलाई और अगस्त के महीने में दोनों ने तलाक के कागजात पर दस्तख कर राहें अलग कर ली और बच्चों की कस्टडी का भी फैसला हो चुका है। माही और जय भानुशाली के तलाक का बड़ा कारण है ट्रस्ट यानी भरोसा। सूत्र ने ये भी बताया कि दोनों ने एक दूजे के साथ तस्वीर शेयर करना भी बंद कर दिया। जून 2024 को जय और माही के बीच कोलैब तस्वीर देखने को मिली थी। हालांकि अभी तक माही और जय की तरफ से कोई औपचारिक बयान सामने नहीं आया है।

End of Feed