Jasmin Bhasin ने कराई प्लास्टिक सर्जरी? बदले लुक पर उठे सवाल; एक्ट्रेस ने बताया सच

Jasmin Bhasin Epic Reply: टीवी एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन को लेकर लोगों ने अटकलें लगानी शुरू कर दीं कि उन्होंने सर्जरी कराई है। दरअसल, एक्ट्रेस के चेहरे में बदलाव देख ये दावे किये गए। लेकिन अब उन्होंने करारा जवाब दिया है।

Jasmin Bhasin Epic Reply: टीवी एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन ने अपनी एक्टिंग से इंडस्ट्री में जबरदस्त पहचान बनाई है। केवल टीवी ही नहीं बल्कि पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में भी जैस्मिन भसीन का सिक्का चलता है। जैस्मिन भसीन अक्सर सोशल मीडिया पर व्लॉग साझा कर लोगों से जुड़ी रहती हैं। लेकिन हाल ही में जैस्मिन भसीन अपनी लेटेस्ट तस्वीरों के कारण चर्चा में आ गई हैं। दरअसल, जैस्मिन भसीन ने हाल ही में लहंगे में अपनी कुछ फोटोज शेयर कीं, लेकिन उन्हें देख लोगों ने दावा करना शुरू कर दिया कि एक्ट्रेस का चेहरा बदला-बदला नजर आ रहा है। यहां तक कि जैस्मिन भसीन द्वारा प्लास्टिक सर्जरी कराने के दावे भी किये गए। लेकिन इन दावों पर अब जैस्मिन भसीन ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर स्टोरी साझा कर लोगों को करारा जवाब दिया है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Avinash Mishra ने ईशा सिंह को जिसके लिए दिया धोखा, अब उस हसीना ने तोड़ी चुप्पी!

Jasmin Bhasin ने कराई प्लास्टिक सर्जरी? (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

जैस्मिन भसीन (Jasmin Bhasin) ने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, "तो मैंने जाहिर तौर पर प्लास्टिक सर्जरी कराई होती है, जब भी मेरा चेहरा थोड़ा अलग दिखता है। अरे यार थोड़ा शांत हो जाओ। मैं सफर करती हूं, नींद सही से पूरी नहीं होती, अलग-अलग मेकअप आर्टिस्ट के साथ काम करती हूं, मेरा साइनस ज्यादा हो जाता है। मैं थक जाती हूं, स्ट्रेंथ ट्रेनिंग करती हूं और मेरा थोड़ा वजन भी बढ़ा है। मेरा चेहरा कोई परमानेंट इंस्टाग्राम फिल्टर नहीं है। कई बार चेहरा अलग लगता है। कभी ये चेहरा सूजा हुआ होता है, कभी थका हुआ होता है। कई बार तो मेकअप भी सूट नहीं होता है। और 'प्लास्टिक सर्जरी' थियोरी?" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Diljit Dosanjh के बेंगलुरू कॉन्सर्ट पर मंडराया खतरा, मिली बम से उड़ाने की धमकी

    जैस्मिन भसीन (Jasmin Bhasin) ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा, "यार प्लास्टिक सर्जरी कराने के लिए भी तो वक्त चाहिए। मैं सच में खून, मांस और हड्डियों से बनी हूं। मुझे हर दिन अलग दिखने की अनुमति है। और ईमानदारी से, मुझे मेरा चेहरा बहुत पसंद है। मुझे मेरा शरीर बहुत पसंद है। मुझे मैं खुद बहुत पसंद हूं। मुझे हर दिन परफेक्ट दिखने की जरूरत नहीं है कि मैं इस चीज से खुश रहूं कि मैं कैसी दिख रही हूं। तो प्लीज, इस इंसान को भी सांस लेने दो।"

    End of Feed