‘शराबी’ बनने के लिए Amitabh Bachchan ने सच में पी थी मदिरा? KBC में बिग बी ने बताया 42 साल पुराना राज

  • Authored by: अभय
  • Updated Nov 18, 2026, 07:16 AM IST

Amitabh Bachchan Speak on Sharabi Movie: अमिताभ बच्चन की फिल्म शराबी में उनकी एक्टिंग आज भी दर्शकों को याद है। अब केबीसी (KBC) में बिग बी ने इस किरदार से जुड़ा दिलचस्प राज खोला है।

Amitabh Bachchan Speak on Sharabi Movie: बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने अपने लंबे फिल्मी करियर में कई ऐसे किरदार निभाए हैं, जिन्हें आज भी याद किया जाता है। साल 1984 में आई उनकी फिल्म ‘शराबी’ (Sharabi) भी इन्हीं में से एक है। इस फिल्म में बिग बी ने एक ऐसे शख्स का किरदार निभाया था, जो शराब के नशे में रहता है। उनकी एक्टिंग इतनी शानदार थी कि दर्शकों को लगा कि उन्होंने इस किरदार को निभाने के लिए सच में शराब पी होगी। अब सालों बाद अमिताभ ने खुद इस सवाल का जवाब दिया है। ये दिलचस्प किस्सा उन्होंने अपने शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ (Kaun Banega Crorepati 18) में सुनाया।

Amitabh Bachchan Speak on Sharabi Movie

बिना एक घूंट पिए अमिताभ बच्चन ने पर्दे पर मचाया था नशे का धमाल, ‘शराबी’ के किरदार पर किया मजेदार खुलासा (Image Source: KBC/ Sharabi Movie)

अमिताभ बच्चन ने खोला राज

शो के एक एपिसोड में कंटेस्टेंट महिमा मनोरम यादव के मंगेतर बिमल वीडियो कॉल के जरिए अमिताभ बच्चन से जुड़े। बिमल ने बताया कि वह फिल्म ‘शराबी’ कम से कम 50 बार देख चुके हैं। इसके बाद उन्होंने बिग बी से पूछा कि फिल्म में उनका नशे में रहने वाला अंदाज असली था या फिर पूरी तरह एक्टिंग का कमाल था। इस सवाल पर अमिताभ ने अपने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया और साफ कर दिया कि उन्होंने किरदार निभाने के लिए शराब नहीं पी थी। अमिताभ बच्चन ने कहा कि 'क्योंकि आपने सवाल पूछा है, तो हम उसका जवाब देंगे साहब। हमने शराब पीकर एक्टिंग नहीं की है। वो जो भी है, केवल नाटक है।'

End of Feed