Ishq Mein Marjawa फेम विनीत रैना (Vineet Raina) ने दूसरी शादी कर ली है। एक्टर की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। फैंस विनीत को उनके नए सफर के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं दे रहे हैं। एक्टर ने अपनी लेडी लव अपेक्षा रैना संग शादी की है। एक्टर लंबे समय से अपेक्षा को डेट कर रहे थे। एक्टर की पत्नी अपेक्षा पेशे से नर्स हैं। एक्टर अपने हैप्पी फेज में है। एक्टर की शादी में करीब दोस्त और परिवार के लोग शामिल हुए थे। एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने अपने इंस्टाग्राम पर विनीत की शादी की तस्वीरें शेयर की हैं।
Vineet Raina Marriage Pic (credit pic: instagram)
ये भी पढ़ें- तेलंगाना के मिनिस्टर ने उड़ाया बॉलीवुड इंडस्ट्री का मजाक, बोले- आने वाले 5 सालों में रूल करेंगे तेलुगु लोग
विनीत और अपेक्षा की जयमाला और बाकी रश्मों की तस्वीरें सामने आई हैं। विनीत व्हाइट शेरवानी में हैंडसम लग रहे हैं। वहीं उनकी पत्नी अपेक्षा लाल रंग को जोड़े में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। विनीत अपनी पत्नी के साथ बेहद खुश नजर आ रहे हैं।
विनीत ने अपनी लेडीलव संग की शादी
विनीत ने साल 2009 में एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता से शादी की थी। शादी के 2 साल बाद ही दोनों का तलाक हो गया था। दोनों के बीच में चीजें ठीक नहीं चल रही थी। एक्टर सालों से इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं। एक्टर ने अपने काम से लोगों के दिलों में अपनी अलग पहचान बनाई हैं। एक्टर ने सिंदूर तेरे नाम का, इश्क में मरजावां, काला टीका, उड़ान समेत कई टीवी शोज में काम किया है।
