टीवी के बाद अब बड़े परदे पर नजर आएंगी ईशा मालवीय, झोली में आ गिरी ये पंजाबी फिल्म

Isha Malviya Cinema Debut: टीवी एक्ट्रेस ईशा मालवीय अपनी अदाकारी को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। अभी हाल ही में ईशा मालवीय ने फैंस को सप्राइज़ देते हुए बताया कि वो अब टीवी के बाद बड़े परदे पर डेब्यू करने जा रही हैं। टीवी से मिली फेम को अब ईशा मालवीय पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में झोंकेंगी।

Isha Malviya Cinema Debut: टीवी दुनिया की जानी-मानी एक्ट्रेस ईशा मालवीय अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। कलर्स टीवी के पॉपुलर शो ‘उडारियां’ से ईशा मालवीय ने छोटे परदे की दुनिया में कदम रखा था। जैस्मिन संधू के विलेन वाले अवतार ने ईशा को घर-घर मशहूर किया। अब कई म्यूजिक वीडियो और शोज के बाद ईशा मालवीय बड़े परदे पर डेब्यू करने जा रही हैं। ईशा जल्द ही अब फिल्मों में अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरती हुई दिखेंगी। ये खुशखबरी खुद ईशा ने फैंस संग अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर दी। पढिए पूरी खबर टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।

End of Feed