Indian Idol Fame Prashant Tamang Wife Open Up On His Death: टीवी के पॉपुलर सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियन आइडल 3' में जीत दर्ज करने वाले फेम प्रशांत तमांग ने बीते दिन इस दुनिया को अलविदा कह दिया। प्रशांत तमांग का 43 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन की खबर ने म्यूजिक इंडस्ट्री और उनके फैंस को झकझोरकर रख दिया। प्रशांत तमांग के आकस्मिक निधन पर कई बॉलीवुड सितारों ने भी शोक जाहिर किया। साथ ही उनके निधन को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगनी भी शुरू हो गईं। लेकिन हाल ही में प्रशांत तमांग (Prashant Tamang) की पत्नी मार्था ने इस मामले पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने मीडिया संग बातचीत के दौरान प्रशांत तमांग की निधन का कारण बयां किया है।
फोटो क्रेडिट- प्रशांत तमांग सोशल मीडिया पेज
प्रशांत तमांग (Prashant Tamang) की पत्नी मार्था ने एएनआई संग बातचीत के दौरान फैंस और शुभ चिंतकों का आभार भी जताया। माही विज ने कहा, "शुक्रिया आप सभी का। मुझे दुनियाभर से कॉल आ रही हैं, जिन्हें मैं जानती हूं और जिन्हें नहीं भी। मुझे फूल मिल रहे हैं, लोग मेरे घर के बाहर खड़े हुए हैं। कई लोग तो उन्हें आखिरी बार देखने के लिए अस्पताल तक भी आए।" मार्था ने प्रशांत तमांग को इंटरव्यू में उदार और जेंटल सोल भी कहा। मार्था ने कहा, "आप लोग प्लीज उन्हें ऐसे ही प्यार करना, जैसे अभी तक करते आए हो। वो बहुत अच्छे इंसान थे और मैं उम्मीद करती हूं कि आप लोग उन्हें ऐसे ही याद करेंगे।"
मार्था ने प्रशांत तमांग (Prashant Tamang) के आकस्मिक निधन को लेकर लग रही अटकलों पर भी चुप्पी तोड़ी। उन्होंने कहा, "ये नेचुरल डेथ थी। वो नींद में ही इस दुनिया को अलविदा कह गए। मैं उस दौरान उनके बगल में ही थी।" एएनआई के मुताबिक, साउथ वेस्ट दिल्ली के एडीसीबी अभिमन्यु पोसवाल ने इस बात की पुष्टि की कि प्रशांत तमांग को करीब 3:10 बजे माता चनन देवी अस्पताल मृत अवस्था में लाया गया था। वहीं पुलिस ने शव को जांच की खातिर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
