टीवी मसाला

Indian Idol 13 Winner: ऋषि सिंह ने जीती 'इंडियन आइडल 13' की ट्रॉफी, मिला 25 लाख रुपये का इनाम

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Apr 3, 2023, 08:02 AM IST

Indian Idol 13 Winner Name: सोनी टीवी के सिंगिंग रिएलिटी शो ‘इंडियन आइडल 13’ का विजेता आखिरकार हमें मिल गया है। लगभग 7 महीनों से चल रहे इस रिएलिटी शो को ऋषि सिंह ने अपने नाम कर लिया है। ऋषि को इनाम के तौर पर 25 लाख रुपये और एक चमचमाती कार मिली है।

Image

Indian Idol 13 Winner Rishi Singh

KEY HIGHLIGHTS
  • ऋषि सिंह ने जीती ‘इंडियन आइडल 13’ की ट्रॉफी।
  • ऋषि को 25 लाख रुपये इनाम के तौर पर मिले हैं।
  • फैंस सोशल मीडिया पर ऋषि को जमकर बधाई दे रहे हैं।

Indian Idol 13 Winner Name: सोनी टीवी के सिंगिंग रिएलिटी शो ‘इंडियन आइडल 13’ (Indian Idol 13) का विजेता आखिरकार हमें मिल गया है। लगभग 7 महीनों से चल रहे इस रिएलिटी शो को ऋषि सिंह (Rishi Singh) ने अपने नाम कर लिया है। ऋषि ने अपनी प्रतिभा के बाद पर पहले ही फैंस का दिल जीत लिया था, सोशल मीडिया पर भी ऋषि जिन गानों को गाते हैं वह काफी वायरल हो चुके हैं। एक लम्बे इंतजार के बाद अब आखिरकार शो का विनर मिल गया है। ऋषि सिंह को इस सीजन की शुरुआत से ही काफी पसंद किया जा रहा है। सिर्फ दर्शक ही नहीं बल्कि इंडियन आइडल पर आने वाले तमाम बॉलीवुड सेलेब्रिटी भी ऋषि सिंह के गाने के फैंस हो गए हैं। इन सेलेब्स में विराट कोहली का नाम भी शामिल है।

जीता 25 लाख रुपये का इनाम

उत्तर प्रदेश के अयोध्या के रहने वाले ऋषि सिंह ने ‘इंडियन आइडल 13’ की ट्रॉफी जीतकर अपने परिवार के साथ ही पूरे क्षेत्र का नाम भी रोशन कर दिया है। ऋषि सिंह को 25 लाख रुपये का इनाम और एक कार भी गिफ्ट दी गई है। इस कार की कीमत भी लगभग 13 लाख रुपये बताई जा रही है। वहीं ऋषि के बाद फर्स्ट रनर अप कोलकाता की देवोष्मिता रॉय रही हैं। वहीं सेकंड रनर अप जम्मू कश्मीर के चिराग कोतवाल को चुना गया है।

बता दें कि इंडियन आइडल 13 को हिमेश रेशमिया, विशाल ददलानी और नेहा कक्कड़ ने जज किया है। 'इंडियन आइडल 13' के ड्रीम फिनाले में कोरियोग्राफर गीता कपूर, टेरेंस लुईस और एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे भी नजर आए हैं।

फैंस को पसंद आया ये सीजन

इंडियन आइडल 13 का यह सीजन फैंस को काफी पसंद आया है। इस सीजन की टीआरपी में भी काफी उछाल देखने को मिला है। सीजन के आखिर में सोशल मीडिया पर कंटेस्टेंट्स की काफी फैन फॉलोइंग भी बन गई हैं। इस बीच इंडियन आइडल 13 की ट्रॉफी जीतने के लिए फैंस ऋषि सिंह को बधाई दे रहे हैं।

माधव शर्मा
माधव शर्मा author

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली ... और देखें

End of Article