टीवी मसाला

Hina Khan से Aly Goni तक, उमराह करने जा चुके हैं ये TV सितारे, फैंस ने की वाह-वाही

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Mar 28, 2023, 02:31 PM IST

tv celebs who performed Umrah: टीवी एक्ट्रेस हिना खान हाल ही में उमराह करने मक्का यानी साउदी अरब गई हैं, जहां से उन्होंने अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है। हिना खान से पहले भी अली गोनी से आसिम रियाज तक ऐसे कई सितारे हैं जो उमराह करने जा चुके हैं। आइए इन पर एक नजर डालते हैं।

Image

WhatsApp Image 2023-03-24 at 1.19.43 PM.

KEY HIGHLIGHTS
  • कई टीवी सितारे उमराह करने साउदी अरब गए हैं।
  • हिना खान भी हाल ही में उमराह करने गई थीं।
  • सना खान और अली गोनी भी उमराह करने जा चुके हैं।

Tv celebs who performed Umrah: टीवी एक्ट्रेस हिना खान (Hina Khan) हाल ही में उमराह (Umrah) करने मक्का यानी साउदी अरब गई हैं, जहां से उन्होंने अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है। इसके साथ ही एक्टर अली गोनी और आसिम रियाज भी हाल ही में उमराह करने गए हैं, जहां से दोनों ने अपनी फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इस समय रमजान के मौके पर उमराह करने जाता काफी अच्छा माना जाता है। सोशल मीडिया पर इन एक्टर्स के फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। हालांकि इस बीच उमराह जाने के लिए टीवी एक्ट्रेस हिना खान को काफी ट्रोल भी किया गया है। उनपर फैंस ने कई गंभीर आरोप भी लगाए हैं। गौहर खान से लेकर अली गोनी और आसिम रियाज तक ऐसे कई सितारे हैं जो उमराह करने जा चुके हैं। आइए इन पर एक नजर डालते हैं।

tv celebs who performed umrah

tv celebs who performed umrah

सना खान

बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट और एक्ट्रेस सना खान अब खुद को एक्टिंग की दुनियां से दूर कर चुकी हैं। इसके बाद उन्होंने नवम्बर 2020 को बिजनसमैन और मौलाना मुफ्ती अनस सईद संग शादी रचाई थी। इसके साथ ही कुछ समय पहले वह अपने पति के साथ सना खान उमराह करने के लिए भी गई थीं। सोशल मीडिया पर दोनों की उमराह की फोटोज काफी वायरल हुई थीं।

जन्नत जुबैर और आयान जुबैर

tv celebs who performed umrah

tv celebs who performed umrah

टीवी एक्ट्रेस और सोशल मीडिया आइकॉन जन्नत जुबैर अपने भाई के साथ उमराह करने गई थीं। जन्नत की फोटोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थीं। छोटी सी उम्र में उमराह करने के लिए जन्नत जुबैर की काफी तारीफ भी की गई थी। एक्ट्रेस की फैन फॉलोइंग सोशल मीडिया पर काफी अधिक है।

आसिम रियाज और अली गोनी

tv celebs who performed umrah

tv celebs who performed umrah

टीवी एक्टर और बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट आसिम रियाज और अली गोनी भी हाल ही में उमराह करने के लिए साउदी अरब के मक्का मदीना गए हैं। दोनों की आपसी दोस्ती की सोशल मीडिया पर काफी चर्चा है। रमजान के मौके पर दोनों ने उमराह करने का फैसला किया है। जिसकी जमकर तारीफ हो रही है।

tv celebs who performed umrah

tv celebs who performed umrah

हिना खान

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस और बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट हिना खान (Hina Khan) भी हाल ही में उमराह करने के लिए गई हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज शेयर करते हुए लिखा कि मुझे उमराह करने जाने के लिए भी काफी भला बुरा कहा जा रहा है, हालांकि मुझे इससे फर्क नहीं पड़ता। भगवान सब को अच्छी बुद्धी दे।

गौहर खान

tv celebs who performed umrah

tv celebs who performed umrah

टीवी एक्ट्रेस गौहर खान शादी के बाद अपने पति जैद दरबार के साथ उमराह करने के लिए गई हैं। जिसके साथ ही दोनों ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर भी फैंस की दी है। सोशल मीडिया पर उमराह करने के लिए गौहर खान की जमकर तारीफ की जा रही है।

राखी सावंत

tv celebs who performed umrah

tv celebs who performed umrah

एक्ट्रेस राखी सावंत के जीवन में इस साल काफी कुछ हो रहा है, उन्होंने शादी रचाई, अपनी मां को खो दिया फिर उनकी शादी भी टूट गई। इन सब के बीच वह उमराह करने गई थीं। जिसकी फोटोज सोशल मीडिया पर फैंस ने काफी पसंद की हैं। हालांकि कई यूजर्स उन्हें ट्रोल भी कर रहे थे।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article