Indian Idol 13: फिनाले से पहले इस कंटेस्टेंट को मिला बॉलीवुड में डेब्यू का मौका, विराट कोहली भी करते हैं फॉलो

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Dec 23, 2022, 03:54 PM IST

Indian Idol: इंडियन आइडल 13 टीवी का पॉपुलर रियलिटी शो है। इस शो ने कई सिंगर्स को मौका दिया है। इंडियन आइडल के मंच पर आयोध्या के सिंगर ऋषि सिंह की बदली किस्मत। सिंगर जल्द अपनी जादुई आवाज का जादू का बॉलीवुड में भी बिखेरेंगे।

Indian Idol 13: टीवी का मोस्ट पॉपुलर रियलिटी शो इंडियन आइडल 13 (Indian Idol 13) चर्चा में बना रहता है। कंटेस्टेंट्स शो में अपनी गायिकी से लोगों के दिलों में अलग पहचान बना रहे हैं। फैंस अपने चहेते कंटेस्टेंट की परफॉर्मेंस का बेसब्री से इंतजार करते हैं। इस शो ने कई कंटेस्टेंट्स की किस्मत बदल दी है। इंडियन आइडल 13 के मंच पर सिंगर ऋषि सिंह (Rishi Singh) को बहुत बड़ा मौका मिला है। उनकी गायिकी की फैन आम जनता से लेकर विराट कोहली तक है। विराट कोहली ऋषि को इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं। उनके ऑडिशन का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। सोनी टीवी की तरफ से प्रोमो जारी किया है। प्रोमो में ऋषि की सुरीली आवाज सुनकर फिल्म मेकर अब्बास मस्तान (Abbas Mastan) ने उन्हें साइन कर लिया। इस खुशखबरी को सुनने के बाद विशाल डडलानी और हिमेश रेशमिया झूमते हुए नजर आए।

indian idol 13 (1)

indian idol 13 (credit pic: instagram)

ऋषि ने पहली नजर में कैसा जादू कर दिया सॉन्ग गाया। इस गाने को अब्बास मस्तान काफी एन्जॉय करते हुए नजर आए। अब्बास मस्तान ऋषि की आवाज से काफी इंप्रेस हुए और उन्होंने स्टेज पर आकर कहा कि हम आपको अपनी एक फिल्म के लिए साइन करना चाहते हैं। ऋषि ने दोनों गले से लगा लिया और शुक्रिया कहा।

End of Feed