Imlie 2 actors new entry: इमली शो इन दिनों हर जगह काफी लोकप्रिय बना हुआ है। अपनी कहानी और कलाकारों की वजह से ये लगातार, दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बनाए हुए है। हाल फिलहाल में शो में एक बहुत बड़ा बदलाव आया है। दरअसल शो के अंदर 20 साल का लीप लिया गया है, जिसके चलते पुराने एक्टर्स को विदा कर कई सारे नए एक्टर्स शो का हिस्सा बन रहे हैं।
imlie update
इस लीप के कारण शो की टीआरपी में भारी गिरावट देखी गई है। शो में इससे पहले लीड रहीं सुंबुल तौकीर, अब बिग बॉस 16 का हिस्सा हैं। सुंबुल और फहमान के शो से जाने के बाद हुए नुकसान की भरपाई करने के लिए। निर्माताओं ने दो नए कलाकारों की एंट्री की है। कहा जा रहा है कि इन दो एक्टर्स की बदौलत शो की टीआरपी वापस पटरी पर आ सकती है। क्योंकि इनकी एंट्री के साथ ही शो में तथा इमली, चीनी और अथर्व की जिंदगी में नए धमाकों और दिलचस्प किस्सों का आगाज भी होगा।
कुछ ऐसी है शो की हालिया कहानी
इन दिनों शो की कहानी में मुख्य रूप से यही बताया जा रहा है कि, कैसे इमली और चीनी दोनों की जिंदगियां अथर्व के इर्द गिर्द घूम रही है। एक तरफ पूरा परिवार जहां इमली और अथर्व की शादी की तैयारियों में जुटा है। वहीं दूसरी तरफ चीनी के लिए जतिन का रिश्ता आता है। और उम्मीद है कि जल्द ही दोनों की शादी भी होती नजर आएगी।
शो में फिलहाल मेघा चक्रबर्ती, करण वोहरा और सीरत कपूर मुख्य भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। तथा उम्मीद है कि अजीम नकवी और शैली मुखर्जी चौधरी की जल्द ही शो में लेटेस्ट एंट्री होने वाली है। दोनों शो में जतिन के मां-बाप के रूप में कदम रखने वाले हैं। इसके पहले अभिनेता अजीम नकवी को आपने इनसाइड एज सीजन 3 में देखा होगा। वहीं शैली भी कई अलग अलग शोज का हिस्सा बनती नजर आई हैं।
