Bigg Boss 16: सलमान खान के शो में होगी इमली फेम फहमान खान की एंट्री! क्या सुंबुल की परेशानियां होगी कम

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 21, 2022, 07:02 PM IST

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 को लेकर नया अपडेट सामने आया है। शो में इमली फेम एक्टर फहमान खान की एंट्री हो सकती है। इस खबर को जानने के बाद सुंबुल के फैंस काफी एक्साइटेड है।

Bigg Boss 16: टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) दिनोंदिन दिलचस्प होता जा रहा है। इस बार के कंटेस्टेंट्स के साथ बिग बॉस भी गेम खेलते नजर आ रहे हैं। शो में आए दिन कंटेस्टेंट्स की गेम बदलती नजर आ रही हैं। शो में जल्द वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स की एंट्री होने वाली है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि इमली फेम एक्टर फहमान खान (Fahmaan Khan) बिग बॉस में एंट्री कर सकते हैं। लेकिन अब फहमान को लेकर नया अपडेट सामने आए हैं। फहमान इस हफ्ते वीकेंड का वार में नजर आ सकते हैं। इससे पहले वीकेंड का वार में सुंबुल तौकीर खान ( Sumbul Touqeer Khan) के पिता आए थे। अब मेकर्स सुंबुल के दोस्त की एंट्री करवाना चाहते हैं। अभी तक इस मामले में फहमान खान या मेकर्स की तरफ से कोई ऑफिशियल अपडेट सामने नहीं आया है।

sumbul and fahmaan

sumbul and fahmaan (credit: instagram)

बिग बॉस के घर में बतौर गेस्ट नजर आएंगे फहमान

End of Feed