Krishna Sudesh Comedy: ऐसा कहा जाता है कि जोड़ियां ऊपर से ही बनकर आती हैं। अक्सर ये शब्द हम रोमांटिक रिलेशनशिप के लिए यूज करते हैं लेकिन आज हम आपको एक ऐसी जोड़ी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके बीच कोई रोमांटिक रिश्ता नहीं है लेकिन फिर भी ये शब्द उनके लिए यूज हो सकते हैं। हम बात कर रहे हैं टीवी की दुनिया पर 10 सालों तक राज करने वाली जोड़ी कृष्णा अभिषेक के बारे में, जो धोखे से एक-दूसरे के पार्टनर बने और फिर इनकी जोड़ी ने एक दशक तक ऐसा धमाल मचाया कि लोग इनकी बीवियों के नाम जानते हो या ना जानते हो लेकिन कॉमेडी का नाम सुनते ही उनके होठों पर इस जोड़ी का नाम आ जाता है।
Image Source: Comedy Circus
कृष्णा अभिषेक और सुनील ग्रोवर की कॉमेडी दर्शक सालों से एन्जॉय करते रहे हैं। हाल ही में इन दोनों दर्शकों ने अमिताभ बच्चन के फेमस क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति 17 पर देखा जहां इन्होंने सबको खूब हंसाया। जहां सुनील ग्रोवर ने बिग बी का अवतार धारण करके लोगों को गुदगुदाया, वहीं कृष्णा अभिषेक ने मजाकिया पंच बोलकर बिग बी को भी खुश कर दिया। शो पर इन दोनों ने कॉमेडी करने के अलावा फैंस से भी बात की और कई बड़े खुलासे किए। फैंस से बात करते हुए कृष्णा अभिषेक ने एक ऐसा ही खुलासा किया, जिसमें उन्होंने बताया कि उनकी और सुदेश लहिरी साहब की जोड़ी कैसे बनी और फिर इनकी जोड़ी कैसे सालों साल लोगों के दिलों पर राज करती रही।
कृष्णा अभिषेक ने बताया कि जब उन्होंने कॉमेडी की दुनिया में कदम रखने का सोचा तो शो वालों ने उन्हें एक पार्टनर दिया। उस पार्टनर को लगता था कि वो अच्छी कॉमेडी नहीं कर सकते हैं, जिस कारण उन्होंने कृष्णा का हाथ छोड़ दिया और शो से ही बाहर हो गए। इसके दूसरी तरफ सुदेश लहिरी भी इस कॉमेडी शो का हिस्सा थे लेकिन उनके पार्टनर के साथ उनकी थोड़ी अनबन हो गई थी, जिस कारण दोनों ने साथ काम करने से मना कर दिया।
इसके बाद मेकर्स को कुछ समझ नहीं आ रहा था। मेकर्स को लगा कि कृष्णा का पार्टनर भाग गया है और सुदेश की उनके पार्टनर से लड़ाई हो गई है तो कृष्णा सुदेश की जोड़ी बना दो। इस तरह से दोनों ने साथ में कॉमेडी करना शुरु किया और फिर ये सिलसिला कभी रुका नहीं।
इन दोनों की जोड़ी 10 सालों से भी ज्यादा समय तक लोगों को साथ में गुदगुदाया और आज भी ये साथ में कई दफा कॉमेडी करते दिख जाते हैं। कृष्णा सुदेश की जोड़ी जिन हालातों में बनी और फिर ये आइकॉनिक बन गई उसके बाद तो यही कहा जा सकता है कि जोड़ियां वाकई ऊपर से ही बनकर आती हैं।
