Farah Khan के खिलाफ हिंदुस्तानी भाउ ने की FIR की मांग, मामले को लेकर पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट

Hindustani Bhau Moves To Bombay High Court Against Farah Khan: बॉलीवुड की मशहूर डायरेक्टर और कोरियोग्राफर फराह खान ने होली को लेकर विवादित टिप्पणी की थी। इस मामले पर हिंदुस्तानी भाउ ने एफआईआर की मांग की है, साथ ही फराह खान के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट का भी रुख किया ह।

Hindustani Bhau Moves To Bombay High Court Against Farah Khan: बॉलीवुड की मशहूर डायरेक्टर और कोरियोग्राफर फराह खान इन दिनों 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' में बतौर जज नजर आ रही हैं। फराह खान को उनके अंदाज के लिए खूब जाना जाता है। वहीं 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' में भी वह अपने तरीके से सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ती हैं। लेकिन कुछ वक्त पहले होली स्पेशल एपिसोड में फराह खान ने होली को 'छपरियों का पसंदीदा त्यौहार' बता दिया था। इस मामले को लेकर फराह खान जमकर ट्रोल हुईं, साथ ही तेजिंदर पाल सिंह बग्गा सहित कई नामी सितारों ने फराह खान (Farah Khan) के खिलाफ एक्शन की भी मांग की। वहीं अब 'बिग बॉस 13' फेम हिंदुस्तानी भाउ (Hindustani Bhau) ने भी फराह खान के खिलाफ एफआईआर की मांग की है, साथ ही वह मामले को लेकर बॉम्बे हाई कोर्ट भी पहुंचे हैं।

हिंदुस्तानी भाउ ने फराह खान के खिलाफ किया बॉम्बे हाई कोर्ट का रुख

End of Feed