'ये बहुत शर्मनाक है...'- Shilpa Shinde पर भड़कीं Hina Khan, प्रोड्यूसर पर झूठा यौन शोषण केस करने के लिए लगाई लताड़

Hina Khan Slams Shilpa Shinde Over Filing Fake Case: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे ने 'भाभी जी घर पर हैं' प्रोड्यूसर के खिलाफ झूठा यौन शोषण केस करने की बात कबूली। इसपर हिना खान ने रिएक्शन दिया है।

Hina Khan Slams Shilpa Shinde Over Filing Fake Case: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। शिल्पा शिंदे इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई हैं। हाल ही में वह अपने एक विवाद के कारण सुर्खियों में आ गई हैं। शिल्पा शिंदे ने भारती सिंह संग पॉडकास्ट में ये कबूल किया था कि उन्होंने 'भाभी जी घर पर हैं' प्रोड्यूसर के खिलाफ झूठा यौन शोषण का केस किया था। शिल्पा शिंदे ने बताया कि उनपर शो के मेकर्स की ओर से काफी दबाव बनाया जा रहा था, साथ ही उन्हें कई लीगल नोटिस भेजे गए। इसके बाद ही उन्होंने ये कदम उठाया। लेकिन झूठा यौन शोषण का केस करने के लिए शिल्पा शिंदे लोगों के निशाने पर आ चुकी हैं। पूजा बेदी सहित कई सितारों ने शिल्पा शिंदे (Shilpa Shinde) को आड़े हाथों लिया। वहीं अब हिना खान ने भी मामले पर शिल्पा शिंदे को लताड़ लगाई है। यह भी पढ़ें: Shilpa Shinde को होगी सजा? Bhabiji ghar par hain के प्रोड्यूसर पर झूठे यौन शोषण केस पर उठी कारवाई की मांग

hina khan (94)

हिना खान ने लगाई शिल्पा शिंदे को लताड़, फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    हिना खान (Hina Khan) ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी साझा कर शिल्पा शिंदे (Shilpa Shinde) की हरकतों को आड़े हाथों लिया। उन्होंने लिखा, "मैं यूं तो किसी के बारे में बात नहीं करती और न ही किसी और की करनी पर कमेंट करती हूं। मैं तभी बोलती हूं जब चीज बहुत ही संवेदनशील होती है, ऐसा कुछ जो पूरे समाज पर असर करता है खासकर औरतों पर। एक ऐसे इंसान होने के नाते जो पब्लिक लाइट में रहता है और बोलने का रुत्बा रखता है तो मुझे अपनी ओर से कुछ करना चाहिए।" हिना खान ने अगली स्टोरी में लिखा, "तो हां, एक विवाद के दौरान जीतने के लिए अपने सेक्स का इस्तेमाल कर किसी की छवि खराब करना बहुत ही शर्मनाक है। और वो हर इंसान सही है जो इसपर आवाज उठा रहा है और न्याय की मांग कर रहा है। मैं शब्दों से परे हैरान हूं।" यह भी पढ़ें: Laughter Chefs 3: तेजस्वी प्रकाश को रिप्लेस करेगी ये हसीना, पैसों की खातिर दोस्त की पीठ में घोंपा छुरा?

    End of Feed