HIna Khan Shares No Filter Photo On Social Media: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस हिना खान ने छोटे पर्दे पर जबरदस्त पहचान बनाई है। हिना खान ने 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की अक्षरा बनकर सालों तक लोगों के दिलों-दिमाग पर राज किया। इन दिनों हिना खान ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं, लेकिन एक्ट्रेस इस मुसीबत में भी अपने फैंस को प्रेरित करने का कोई मौका नहीं छोड़ रही हैं। हिना खान सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर लगातार अपने फैंस से भी जुड़ी रहती हैं। वहीं हाल ही में हिना खान ने अपनी नो फिल्टर फोटो शेयर की है, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लगीं। हिना खान (Hina Khan) की ये तस्वीर देख फैंस भी उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Hina Khan की मुश्किल घड़ी में सहारा बनी थीं Mahima Chaudhary, अब YRKKH एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर कर लुटाया प्यार
हिना खान (Hina Khan) ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर फोटो शेयर की है, जिसमें वह विग पहने, गॉगल्स लगाए नजर आईं। इस दौरान हिना खान का स्वैग देखने लायक रहा। ब्रेस्ट कैंसर के बाद भी हिना खान का ग्लो कम नहीं हुआ। बता दें कि इससे पहले भी हिना खान ने कई बार नो-मेकअप लुक शेयर किया है, जिसमें वह लाजवाब नहीं। हिना खान ने इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा, "#नो फिल्टर।" बता दें कि हिना खान को ब्रेस्ट कैंसर के कारण म्यूकोसाइटिस की परेशानी तक हो गई थी, जिससे एक्ट्रेस का खाना-पीना भी मुश्किल हो गया था।
हिना खान को मिला बॉलीवुड एक्ट्रेस का सहारा
ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रहीं हिना खान (Hina Khan) को यूं तो बहुत से लोगों ने सपोर्ट किया। लेकिन बॉलीवुड की एक्ट्रेस महिमा चौधरी उनसे मिलने अस्पताल पहुंची थीं। उन्होंने अपने अनुभव के जरिए हिना खान की राह आसान बनाने की कोशिश की। बीते दिन हिना खान ने महिमा चौधरी के साथ फोटो भी शेयर की थी।
