टीवी मसाला

Exclusive: पैसे कमाने के चक्कर में पलक सिंधवानी ने तोड़ा TMKOC का कॉन्ट्रैक्ट, अब असित मोदी लेंगे लीगल एक्शन?

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Palak Sindhwani Open Up On Breaching Contract: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस पलक सिंधवानी "तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में बतौर सोनू नजर आ रही हैं। उन्हें लेकर खबर आई थी कि उन्होंने तीसरी पार्टी के साथ हाथ मिलाकर TMKOC का कॉन्ट्रैक्ट तोड़ा है। लेकिन अब उन्होंने मामले पर चुप्पी तोड़ी है।

Image

TMKOC का कॉन्ट्रैक्ट तोड़ने पर पलक सिंधवानी ने तोड़ी चुप्पी

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Palak Sindhwani Open Up On Breaching Contract: टीवी के चर्चित सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की कहानी के साथ-साथ इसके हर एक किरदार ने भी लोगों के दिलों में जगह बनाई हुई है। यूं तो इसका हर एक कलाकार चर्चा में रहता है, लेकिन हाल ही में शो में सोनू का किरदार निभाने वाली पलक सिंधवानी सुर्खियों में आ गई हैं। पलक सिंधवानी को लेकर एक रिपोर्ट में कहा गया कि उन्होंने तीसरी पार्टीि के साथ हाथ मिलाकर 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) का कॉन्ट्रैक्ट तोड़ दिया है। खबर में ये भी था कि पलक सिंधवानी (Palak Sindhwani) के खिलाफ असित मोदी की टीम लीगल एक्शन ले सकती है। लेकिन अब इस मामले पर खुद पलक सिंधवानी ने चुप्पी तोड़ी है।

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) की पलक सिंधवानी (Palak Sindhwani) को लेकर आई इन खबरों पर टेली टॉक/टाइम्स नाउ ने उनसे जुड़ने की कोशिश की और मामले का सच जानना चाहा। खुद एक्ट्रेस ने भी उन रिपोर्ट्स को पूरी तरह से 'बकवास' बताया, साथ ही इन अफवाहों के लिए वह नाराज भी नजर आईं। पलक सिंधवानी ने इस सिलसिले में कहा, "रिपोर्ट पूरी तरह से आधारहीन और बकवास है। वो लोग बिना मेरी साइड जाने किसी के लिए ऐसी चीजें कैसे लिख सकते हैं।? दूसरे कलाकार भी एंडोर्समेंट करते हैं। ऐसा मेरे और प्रोडक्शन हाउस के बीच कुछ भी नहीं हुआ है।"

बता दें कि 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) को शुरू हुए 16 साल से ज्यादा का वक्त हो चुका है। शो में दिलीप जोशी, मंदार चंदवाडकर, मुनमुन दत्ता, सुनैना फौजदार और सोनालिका जोशी जैसे लोगों ने लोगों का खूब दिल जीता है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article