Hina Khan Shares Health Update Amid Rozlyn Khan Allegations: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस हिना खान ने अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। एक्ट्रेस ने 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की अक्षरा बनकर सालों तक लोगों के दिलों-दिमाग पर राज किया। एक्ट्रेस बीते साल कैंसर की चपेट में आ गई थीं। हिना खान ने खुद अपने फैंस से साझा किया था किया था कि उन्हें स्टेज 3 ब्रेस्ट कैंसर हो गया है। लेकिन इस बीमारी में भी हिना खान (Hina Khan) ने अपने जज्बे को फीका नहीं पड़ने दिया। उन्होंने मजबूती से इस बीमारी का सामना किया। खास बात तो यह है कि एक्ट्रेस धीरे-धीरे ठीक हो रही हैं। उन्होंने 'बिग इंपैक्ट अवॉर्ड्स 2025' के दौरान मीडिया से बात करते हुए हेल्थ अपडेट भी दिया है।
यह भी पढ़ें: ब्रेस्ट कैंसर पीड़ित Hina Khan ने लुटाया Rocky Jaiswal पर प्यार, बॉयफ्रेंड को दिया ये टैग
हिना खान (Hina Khan) का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह अवॉर्ड फंक्शन से निकलते ही मीडिया से बात करती हैं। उनसे पूछा गया कि आपको कैसा लग रहा है, क्योंकि ये आपका आखिरी कीमो था। इसपर हिना खान ने जवाब दिया, "आखिरी कीमो नहीं था। मेरी कीमोथेरेपी खत्म हो चुकी है। मेरी सारी सर्जरी खत्म हो चुकी है। मेरा अभी दूसरा इलाज चल रहा है। मेरी इम्यूनो थेरेपी चल रही है।" इस दौरान हिना खान के चेहरे पर खुशी देखने लायक रही।
हिना खान (Hina Khan) ने शॉर्ट हेयर लुक अपनाकर अवॉर्ड नाइट में शिरकत की थी। उन्होंने इस दौरान व्हाइट आउटफिट पहना था, जिसमें उनकी खूबसूरती देखने लायक थी। हिना खान का ये अंदाज देख दर्शक उनकी तारीफें करते नहीं थक रहे हैं। बता दें कि हिना खान पर रोजलिन खान ने आरोप लगाया था कि उन्होंने पब्लिसिटी के लिए कैंसर का इस्तेमाल किया है। रोजलिन खान ने एक पीईटी रिपोर्ट भी जारी की थी, जिसमें हिना खान का नाम लिखा था। लेकिन एक्ट्रेस ने रोजलिन खान के आरोपों को जरा भी भाव नहीं दिया।
