टीवी मसाला

ब्रेस्ट कैंसर पीड़ित Hina Khan ने लुटाया Rocky Jaiswal पर प्यार, बॉयफ्रेंड को दिया ये टैग

Hina Khan Shower Love On Rocky Jaiswal: टीवी एक्ट्रेस हिना खान इन दिनों थर्ड स्टेज ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं। इस बीच एक्ट्रेस ने अपने बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल पर प्यार लुटाया। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में देखिए हिना खान का अपमे बॉयफ्रेंड रॉकी के लिए खूबसूरत पोस्ट।

Image

Hina Khan-Rocky Jaiswal

Hina Khan Shower Love On Rocky Jaiswal: टीवी दुनिया का चमकता सितारा एक्ट्रेस हिना खान अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। एक्ट्रेस थर्ड स्टेज कैंसर पीड़ित हैं जिसका इलाज अब भी जारी है। अपने फैंस को हेल्थ अपडेट देने के लिए हिना सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव दिखाई देती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल पर प्यार लुटाया। दोनों की तस्वीर बेहद प्यारी है जिससे किसी की नजर हटना बेहद ही मुश्किल है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में देखिए हिना का वायरल पोस्ट।

सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम हिना खान (Hina Khan) ने अपने इंस्टाग्राम पर बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल (Rocky Jaiswal) के लिए पोस्ट शेयर किया। हिना रॉकी को गालों पर किस करते हुए दिखाई दीं। तस्वीर शेयर करते हुए हिना खान ने रॉकी को अपना 'जिगर का टुकड़ा' बताया। वहीं रॉकी ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा आप भी। दोनों की तस्वीर को देख फैंस कपल की बलाएं ले रहे हैं। आग की तरह ये पोस्ट इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है। हिना और रॉकी अक्सर कपल गोल्स देते रहते हैं। ब्रेस्ट कैंसर की बीमारी में हिना खान का ख्याल रॉकी ने ही रखा।

हिना खान और रॉकी जायसवाल जल्द ही 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' शो में नजर आने वाले हैं। सेट से सामने आई तस्वीरों और वीडियो में कंटेस्टेंट दोनों का धूम धाम से स्वागत कर रहे हैं। वहीं इस कपल को एक दूजे को डेट करते हुए कई साल हो गए हैं। हिना और रॉकी की पहली मुलाकात सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के सेट पर हुई थी। तब से लेकर अब तक दोनों ने एक दूजे का साथ अच्छाई से लेकर बुराई तक में पकड़ा रहा।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article