टीवी मसाला

Celebrity Masterchef से एक और कंटेस्टेंट को दिखाया गया बाहर का रास्ता, एलिमिनेशन देख टीवी स्टार्स के निकले आंसू

Celebrity Masterchef Elimination: टीवी रियलिटी शो 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' के एलिमिनेशन को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है। दीपिका कक्कड़ के बाद एक और टीवी एक्ट्रेस को शो से बाहर का रास्ता दिखाया गया है। अब शो में कुल टॉप 6 कंटेस्टेंट रह गए हैं जो ट्रॉफी जीतने की रेस में आगे बढ़ते हुए नजर आए।

Image

Celebrity Masterchef

Celebrity Masterchef Elimination: कुकिंग रियलिटी शो 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' में इन दिनों काफी कुछ नया देखने को मिल रहा। शो में हर दिन कंटेस्टेंट के लिए मेकर्स एक नया चैलेंज लेकर प्रस्तुत होते हैं। सिर्फ यही नहीं शो में एंटेरटेन्मेंट का तड़का लगाने के लिए कंटेस्टेंट के बीच जमकर बहसबाजी और लड़ाई भी दिखाई जाती है। शो को होस्ट फराह कर रही हैं और उनके साथ जज के रूप में विकास खन्ना और रणवीर बराड़ नजर आ रहे हैं। इस बीच शो 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि एक और कंटेस्टेंट को एलिमिनेट कर दिया गया है।

सोनी टीवी का फेमस रियलिटी शो 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' (Celebrity Masterchef) से अब उषा नादकर्णी (Usha Nadkarni) को एलिमिनेशन का सामना करना पड़ा। उषा नादकर्णी के एलिमिनेशन से सिर्फ कंटेस्टेंट ही नहीं बल्कि जज और होस्ट फराह भी काफी दुखी थीं। दीपिका कक्कड़ और आयशा जुल्का के बाद अब उषा नादकर्णी को अपने घर जाना पड़ा। अब शो में कुल टॉप 6 कंटेस्टेंट बचे हैं जिसमें राजीव अदातिया, गौरव खन्ना, तेजस्विनी प्रकाश, अर्चना गौतम, निक्की तंबोली और फैजल शेख का नाम शामिल है। देखना दिलचस्प होने वाला है कि शो 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' का खिताब कौन अपने नाम करेगा। उषा नादकर्णी को फैंस से भरपूर प्यार के साथ-साथ सम्मान भी मिला।

बता दें उषा नादकर्णी को घर-घर पहचान सीरियल 'पवित्र रिश्ता' से मिली थी। वहीं शो की बात करें तो आगे चलकर कंटेस्टेंट के बीच मुकाबला और कठिन होने वाला है। मेकर्स पूरी कोशिश कर रहे हैं कि शो में ट्विस्ट और टर्न्स लाकर टीआरपी लिस्ट में जगह बना पाए। हालांकि 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' से ज्यादा लोग 'लाफ्टर शेफ' को पसंद कर रहे हैं। टीआरपी लिस्ट में लाफ्टर शेफ गदर काट रहा है।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article