Rajan Shahi on Rupali Ganguly-Esha Verma Controversy: स्टार प्लस का सीरियल 'अनुपमा' फेम रूपाली गांगुली के लिए पिछला साल 2024 काफी मुश्किल भरा रहा। एक्ट्रेस की सौतेली बेटी ईशा वर्मा ने ऐसे चौंका देने वाले खुलासे किए जिसे सुनकर सभी हक्के बक्के रह गए थे। ईशा वर्मा ने इल्जाम लगाए थे कि रूपाली ने उनकी मां को जान से मारने की धमकी दी। सिर्फ यही नहीं रूपाली ने ईशा की मां और अश्विन का रिश्ता भी तोड़ा। इस बीच एक पॉडकास्ट के दौरान सीरियल 'अनुपमा' के प्रोड्यूसर राजन शाही ने कंट्रोवर्सी पर बात की और बताया रूपाली गांगुली उस समय किस दौर से गुजर रही थीं।
टीवी दुनिया का नंबर 1. शो 'अनुपमा' (Anupama) के प्रोड्यूसर राजन शाही (Rajan Shahi) हाल ही में सिद्धार्थ कानन के पॉडकास्ट में पहुंचे। इस दौरान जब राजन शाही से पूछा गया कि सौतेली बेटी ईशा वर्मा संग हुई कंट्रोवर्सी के दौरान रूपाली गांगुली का हाल कैसा था? जिस पर प्रोड्यूसर ने बताया कि 'क्यूंकी ये एक बड़ी बात थी ऐसे में रूपाली गांगुली काफी चिंता से गुजर रही थीं। उस समय एक्ट्रेस ऐसी घड़ी में थी जहां उन्हे हर कोई अपना निशाना बना रहा था। सभी उनपर इल्जाम थोप रहे थे।' इसी के साथ राजन शाही काफी खुश हैं कि इस बड़े मुद्दे से रूपाली ने खुद को काफी अच्छी तरह संभाला। सिर्फ यही नहीं उस दौरान रूपाली के पति अश्विन उनके साथ चट्टान बन खड़े थे।
पूरी कंट्रोवर्सी के बाद रूपाली गांगुली (Rupali Ganguly) ने ईशा वर्मा को जवाब देते हुए उनपर 50 करोड़ मानहानि का केस दर्ज किया था। इस केस की कमान रूपाली ने सना रइस खान को दी थी। सना ने मीडिया को बताया था कि अब ईशा रूपाली के बारें में सोशल मीडिया पर तब तक नहीं लिख सकती जब तक ये केस खत्म नहीं होता।
