Hina Khan तबीयत बिगड़ते ही पहुंचीं अस्पताल, 4 दिन से तेज बुखार में तड़प रही हैं YRKKH एक्ट्रेस

Hina Khan Hospitalised Due To High Fever: टीवी से लेकर बॉलीवुड तक पहुंचने वाली हिना खान की सेहत अचानक नासाज हो चुकी है। उन्हें बीते कई दिनों से तेज बुखार आ रहा है, जिसके चलते एक्ट्रेस को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Hina Khan Hospitalised Due To High Fever: टीवी से लेकर बॉलीवुड तक अपनी राह बनाने वाली हिना खान इन दिनों काफी सुर्खियों में बनी हुई हैं। उनकी फिल्म 'कंट्री ऑफ ब्लाइंड' ऑस्कर तक पहुंच चुकी है, जिसे लेकर उनके फैंस की खुशी अलग ही स्तर पर है। लेकिन इन सबसे इतर हाल ही में हिना खान (Hina Khan) अपनी तबीयत के कारण चर्चा में आ गई हैं। दरअसल, हिना खान बीते कई दिनों से बीमार चल रही हैं, जिसके कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस बात की जानकारी खुद हिना खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर दी है।

End of Feed