टीवी मसाला

Times Now Navbharat Year Ender 2023: विवादों से पटा रहा 2023, आसिम-हिमांशी के ब्रेकअप सहित इन घटनाओं ने उड़ाए होश

Times Now Navbharat Year Ender 2023: टीवी की दुनिया लोगों के मनोरंजन के लिए तो मशहूर है ही। लेकिन टीवी के ही कुछ विवादों ने इस साल लोगों के दिलों-दिमाग खोलकर रख दिये। आसिम-हिमाशी के ब्रेकअप से लेकर कई घटनाएं ऐसी रहीं, जिसपर लोगों को यकीन करना मुश्किल रहा।

Image

2023 की टीवी के सबसे बड़े विवाद

Times Now Navbharat Year Ender 2023: बॉलीवुड की तरह टीवी की दुनिया भी अक्सर विवादों से घिरी रहती है। कभी किसी का तलाक सुर्खियां बटोरता है तो कभी किसी का ब्रेकअप विवाद का हिस्सा बन जाता है। इसी तरह की कुछ घटनाएं 2023 में टीवी की दुनिया घटीं, जिसने लोगों को हैरान करके रख दिया। कुछ चीजें तो ऐसी भी रहीं, जिसपर लोगों का भरोसा करना भी मुश्किल सा बन गया। इसमें आसिम रियाज और हिमांशी खुराना के ब्रेकअप से लेकर मुनव्वर फारूकी की पोल खुलना तक शामिल है। तो चलिए एक नजर डालते हैं 2023 में टीवी की दुनिया में हुईं उन घटनाओं पर-

टीवी के 5 बड़े विवाद

टीवी के 5 बड़े विवाद

1. शीजान खान की गिरफ्तारी

शीजान खान (Sheezan Khan) की गिरफ्तारी भले ही 2022 के आखिरी दिनों में हो गई थी, लेकिन उनसे जुड़ा मामला मार्च 2023 तक चला। तुनिषा शर्मा खुदकुशी मामले में शीजान खान को 70 दिनों बाद बेल मिली। इसके बाद उन्होंने 'खतरों के खिलाड़ी 13' में वापसी की। हालांकि शीजान खान को काम मिलने से तुनिषा की मम्मी जरा भी खुश नहीं दिखीं और उन्होंने बार-बार शीजान के खिलाफ मोर्चा खोलने की कोशिश की।

टीवी के 5 बड़े विवाद

टीवी के 5 बड़े विवाद

2. असित मोदी पर यौन शोषण के आरोप

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) की एक्ट्रेस जेनिफर मिस्त्री ने न केवल शो को अचानक अलविदा कह दिया। बल्कि असित मोदी पर यौन शोषण के आरोप भी लगाे। उनके साथ-साथ मोनिका भदौरिया ने भी असित मोदी को विवादों में खींचने की कोशिश की और कई संगीन आरोप लगाए।

टीवी के 5 बड़े विवाद

टीवी के 5 बड़े विवाद

3. राखी सावंत-आदिल दुर्रानी का तलाक

जहां पहले सामने आया कि राखी सावंत (Rakhi Sawant) ने फातिमा बनकर आदिल दुर्रानी के साथ निकाह पढ़ लिया है तो वहीं कुछ दिनों बाद ही दोनों के बीच तलवारें खिचनी शुरू हो गईं। राखी सावंत ने आदिल खान दुर्रानी से तलाक लेकर उन्हें हवालात की हवा भी खिलाई। दोनों ने एक-दूजे के खिलाफ जमकर प्रेस कॉन्फ्रेंस किये और एक-दूजे पर संगीन आरोप भी लगाए। इसके कुछ दिनों बाद राखी की दोस्त राजश्री ने एक्ट्रेस के खिलाफ ही शिकायत दर्ज करा दी।

टीवी के 5 बड़े विवाद

टीवी के 5 बड़े विवाद

4. आसिम रियाज-हिमांशी खुराना का ब्रेकअप

बीते 4 सालों से साथ रह रहे आसिम रियाज (Asim Riaz) और हिमांशी खुराना का अचानक ब्रेकअप हो गया। दोनों ने धर्म की खातिर अपने-अपने रास्ते अलग करने का फैसला किया। हालांकि इस फैसले के लिए आसिम और हिमांशी जमकर ट्रोल भी हुए।

टीवी के 5 बड़े विवाद

टीवी के 5 बड़े विवाद

5. मुनव्वर फारूकी की उड़ी धज्जियां

'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) में मुनव्वर फारूकी अक्सर नाजिला को ही अपनी गर्लफ्रेंड बताते दिखे थे। लेकिन आयशा खान ने एंट्री के साथ ही मुनव्वर की पोल खोलकर रख दी। आयशा ने बताया कि मुनव्वर ने उन्हें प्रपोज किया था, साथ ही उनके साथ फिजिकल रिलेशनशिप भी बनाया था। वहीं नाजिना ने भी मुनव्वर की पोल खोलते हुए कहा कि वह कई लड़कियों को चीट कर चुके हैं और उन दोनों का कबका ब्रेकअप हो गया है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article