टीवी मसाला

Bigg Boss 17 ने Munawar Faruqui को किया कटघरे में खड़ा, Vicky Jain ने की कॉमेडियन पर इल्जामो की बारिश

Bigg Boss 17: अभी हाल के बिग बॉस 17 के एपिसोड में देखा गया की मुनव्वर फारुकी (Munawar Faruqui) को कटघरे में खड़ा कर विक्की जैन उनपर बहुत बड़े इल्जाम लगा रहे हैं। इस रिपोर्ट में देखिये मजेदार प्रोमो की एक झलक।

Image

Bigg Boss 17 Promo

Bigg Boss 17: सलमान खान (Salman Khan) के रियलिटी शो बिग बॉस 17 में इन दिनों देखा जा रहा है कैसे कंटेस्टेंट एक दूसरे की धज्जियाँ उड़ाने में लगे हुए हैं। साथ ही हर हफ्ते सलमान खान कंटेस्टेंट को झाड़ते हुए नजर आते हैं। इसी के साथ हाल ही में शो के मेकर्स ने सोशल मीडिया पर नया प्रोमो शेयर किया। वीडियो में विक्की जैन (Vicky Jain) मुनव्वर फारुकी (Munawar Faruqui) पर इल्जाम लगाते हुए नजर आ रहे हैं। इसी के साथ अंकिता उनका बचाव करती हुईं नजर आ रही हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में देखिए प्रोमो।

बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) के प्रोमो में देखा गया की घर में कोर्ट कचेहरी का टास्क होगा, जिसमें विक्की जैन (Vicky Jain) मुनव्वर पर इल्जाम लगाएंगे और अंकिता उसका बचाव। ऐसे में इल्जाम लगाते हुए विक्की कहते हैं कि आप शयद नाजिला को जिंदा रखकर बहुत सारे सपोर्ट लेना चाहते थे।लेकिन वो सभी बातें झूठी निकली आयशा खान की घर में एंट्री लेने पर। जिसपर मुनव्वर जवाब देते हुए कहते हैं कि 'शाहबाश विक्की भाई'।

इसके बाद मुनव्वर फारुकी (Munawar Faruqui) कमरें में बैठकर रो रहे होते हैं, जिसपर मन्नारा चोपड़ा उन्हें गले लगाती हैं। इसी के साथ वो कहती हैं की मुझे दिन 2 मिनट बात करो। दरअसल मुनव्वर फारुकी पर एक साथ दो लड़कियों को डेट करने का आरोप लगा था, जो बाद में सच साबित हुआ।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article