मुंबई की हवा ने Hina Khan की अचानक बिगाड़ी तबीयत, पोस्ट शेयर कर बोलीं एक्ट्रेस- सांस नहीं ले पा रही...

Hina Khan Health Affected Due To Mumbai AQI: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस हिना खान ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। लेकिन हाल ही में एक्ट्रेस की तबीयत बिगड़ गई है। इस बात का खुलासा खुद हिना खान ने इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर कर किया है।

Hina Khan Health Affected Due To Mumbai AQI: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस हिना खान ने अपनी एक्टिंग और अंदाज इंडस्ट्री में जबरदस्त पहचान बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। हिना खान ने टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की अक्षरा बनकर एंटरटेनमेंट की दुनिया में जबरदस्त धाक जमाई थी। एक्ट्रेस को आखिरी बार 'पति-पत्नी और पंगा' में देखा गया, जहां हिना खान अपने पति रॉकी जायसवाल के साथ नजर आई थीं। लेकिन हाल ही में हिना खान (Hina Khan) अपने करियर नहीं बल्कि अपने स्वास्थ्य के कारण चर्चा में आ गई हैं। हिना खान की सेहत पर मुंबई की हवा ने गलत असर डाला है। एक्ट्रेस की तबीयत इस कदर खराब हो गई है कि हिना खान को सांस लेने में भी काफी परेशानी हो रही है।

hina khan (77)

फोटो क्रेडिट- हिना खान इंस्टाग्राम

हिना खान (Hina Khan) ने इस बात का खुलासा इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर कर किया है। हिना खान ने मुंबई के एक्यूआई पर भी नाराजगी जाहिर की और बताया कि इस मौसम की वजह से हिना खान अपने घर से बाहर निकलकर एक्टिविटी भी नहीं कर पा रही हैं। हिना खान ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर कर लिखा, "क्या हो रहा है ये। मैं सही से सांस भी नहीं ले पा रही हूं। इसने मेरी बाहर की गतिविधियों को भी कम कर दिया है। लगातार खांसी, सुबह-सुबह भी हालत काफी खराब है।" हिना खान की इंस्टाग्राम स्टोरी में नजर आया कि मुंबई का एक्यूआई स्तर 209 था।

End of Feed